home page

पत्नी ने की छोटी सी मांग तो पति ने गर्दन में खंजर घोंप कर उतारा मौत के घाट, बच्चों को भी मार देता लेकिन

HR Breaking News मोदीनगर की उमेश पार्क कॉलोनी में मंगलवार को एक ग्रामीण ने धारदार हथियार से गला गोदकर दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद मकान में ताला लगाकर आरोपी भाग गया। देर रात तक मकान बंद देखकर अनहोनी की आशंका जताते हुए पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। PM Modi Meeting:
 | 
पत्नी ने की छोटी सी मांग तो पति ने गर्दन में खंजर घोंप कर उतारा मौत के घाट, बच्चों को भी मार देता लेकिन

HR Breaking News मोदीनगर की उमेश पार्क कॉलोनी में मंगलवार को एक ग्रामीण ने धारदार हथियार से गला गोदकर दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद मकान में ताला लगाकर आरोपी भाग गया। देर रात तक मकान बंद देखकर अनहोनी की आशंका जताते हुए पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी।

PM Modi Meeting: पीएम मोदी ने बुलाई सीएम की बैठक, क्या फिर से लॉकडाउन लगेगा?

पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया। महिला के भाई का आरोप है कि उसकी बहन कुछ संपत्ति अपने बच्चों के नाम करने का दबाव बना रही थी। इसी बौखलाहट में उसकी हत्या की गई है। मृतका के पिता ने नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Assembly Election 2022 Live : भाजपा को लगा 12वां झटका, एक ओर विधायक ने दिया इस्तीफा

हापुड़ के नान गांव निवासी पप्पू ने बेटी पूजा (40) की शादी करीब 18 साल पूर्व निवाड़ी थाना क्षेत्र के अबूपुर गांव निवासी हरेंद्र से की थी। कुछ साल बाद हरेंद्र की मौत हो गई। पूजा अपने दोनों बच्चों मनीष और प्रियंका के साथ अलग रहने लगी। इसी बीच उसके संबंध गांव निवासी सुभाष से हो गए।

UP Election को लेकर भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, जानिए क्या हुआ फैसला

पूजा के भाई सोनू ने बताया कि 2015 में उसने पहले से शादीशुदा सुभाष से कोर्ट मैरिज कर ली। सुभाष करीब आठ महीने पहले पूजा और दोनों बच्चों के साथ मोदीनगर में किराए का मकान लेकर रहने लगा। वह लोग दो माह पूर्व ही उमेश पार्क कॉलोनी में शिफ्ट हुए थे। सोनू का आरोप है कि बहन पूजा कुछ संपत्ति अपने दोनों बच्चों के नाम करने के लिए सुभाष पर दबाव बना रही थी। आपराधिक प्रवृत्ति के सुभाष ने मौका देखकर मंगलवार को पूजा की हत्या कर दी।


देर रात तक मकान बंद रहने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
पुलिस ने बताया कि सुभाष अपने गांव अबूपुर भी जाता रहता था। मंगलवार सुबह पूजा के दोनों बच्चे मनीष (14) और प्रियंका (12) स्कूल चले गए। इसी बीच सुभाष उमेश पार्क पहुंचा और पूजा की हत्या करने के बाद मकान का ताला बाहर से बंदकर भाग गया। दिनभर मकान में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर तो वहां पूजा का शव पड़ा था।

कल भाजपा छोड़ी, आज गिरफ्तारी वारंट जारी

बच्चों को मारने की फिराक में था सुभाष
सोनू ने बताया कि सुभाष पूजा की हत्या करने के बाद मनीष और प्रियंका को स्कूल से अपने घर अबूपुर गांव ले गया। मां के बारे में पूछने पर सुभाष ने बच्चों को बताया कि उनकी मम्मी पिकनिक पर शिमला गई है और वह कई साल बाद आएगी। कुछ देर अबूपुर रखने के बाद सुभाष दोनों बच्चों को जंगल में किसी खंडहरनुमा मकान में ले गया। इसी बीच सुभाष को खोजती हुई पुलिस वहां पहुंच गई तब आरोपी बच्चों को वहीं छोड़कर भाग गया। परिजनों का आरोप है कि सुभाष बच्चों की हत्या करने की फिराक में था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि ससुर पप्पू की तहरीर पर आरोपी दामाद सुभाष के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

News Hub