home page

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत:लिव-इन रिलेशनशिप छोड़कर गई युवती तो प्रेमी ने दे दी जान, देखें सुसाइड नोट में क्या लिखा

हरियाणा के कैथल जिले में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ। हरसौला बस्ती में रहने वाले 21 साल के युवक ने पंखे की हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड करने की वजह प्रेमिका थी, जो उसे छोड़कर चली गई थी। वह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह
 | 
प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत:लिव-इन रिलेशनशिप छोड़कर गई युवती तो प्रेमी ने दे दी जान, देखें सुसाइड नोट में क्या लिखा

हरियाणा के कैथल जिले में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ। हरसौला बस्ती में रहने वाले 21 साल के युवक ने पंखे की हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड करने की वजह प्रेमिका थी, जो उसे छोड़कर चली गई थी। वह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने खुदकुशी करने की वजह बताई है।

आंदोलन की बदलती तस्वीर:आंदोलन में हरियाणा को फ्रंटफुट पर लाने की रणनीति, एक माह में 10 और महापंचायतें होंगी

मृतक ने जान देने के लिए युवती, उसके पति और उसके मामा के लड़के को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतक के पिता महेंद्र की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरचरण सिंह बिजली फिटिंग का काम करता था। पिछले तीन महीनों से वह महादेव कालोनी में एक शादीशुदा युवती के साथ रह रहा था। लेकिन, वह उसे छोड़कर चली गई थी, जिस वजह से वह तनाव में था। 9 फरवरी को पिता महेंद्र ने उसे फोन किया था, लेकिन उसने उठाया नहीं। देर रात फोन आया कि गुरचरण ने आत्महत्या कर ली है। उसने मौके पर जाकर देखा तो उसका भाई फंदे पर लटका हुआ था।

  • यह लिखा सुसाइड नोट में

पुलिस थाना शहर के SHO शिवकुमार सैनी ने बताया कि गुरचरण ने युवती के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए डॉक्यूमेंट बनवा रखे थे। मौके पर सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा है- “मैं गुरचरण पुत्र महेंद्र सिंह अपने होशोहवास में बयान करता हूं कि मेरी मौत के जिम्मेदार नैना, सुनील कुमार व उसके मामा का लड़का अजय है। इन तीनों ने साजिश रच कर मुझे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। हम दोनों लिव-इन रिलेशन में तीन महीने से रह रहे थे, लेकिन आज वह मुझे छोड़कर उनके पास चली गई है। हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं हुई, लेकिन वह मुझे छोड़कर चली गई। मैं सरकार से उम्मीद रखता हूं कि इन तीनों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए। मेरे घरवालों का कोई दोष नहीं है। उनको पुलिस किसी भी प्रकार से तंग न करे।”

News Hub