शादी के जोड़े में बैठी रह गई Ph.D. पास दुल्हन, ससुराल वालों ने फॉर्च्यूनर की डिमांड पर रोके रात भर फेरे

HR BREAKING NEWS
करनाल.यह मामला हरियाणा के करनाल शहर का है. यहां एक होटल में LAW DOCTRATE कोमल की शादी थी। बारात भी आ चुकी थी व सभी मेहमान भी आ चुके थे. अचानक दूल्हे के परिजनों ने फेरे कराने से इनकार कर दिया। सारी रात दुल्हन शादी के जोड़े में बैठी रही। परिजन दूल्हे वालों से मिन्नतें करते रहे, लेकिन फॉर्च्यूनर कार और 20 लाख कैश की उन्हें इतनी चाह थी कि फेरे ही नहीं होने दिए। हारकर लड़की वालों ने सवेरे पुलिस बुला ली।
पुलिस के सामने सुबह 8:00 बजे दूल्हे वाले फेरों के लिए तैयार हो गए। लड़की पक्ष ने कहा कि रात 2 से 3 बजे के बीच फेरे होने थे, लेकिन बार-बार बुलाने पर नहीं आए। अब पुलिस को देखकर माने गए हैं, बाद में कुछ भी कर सकते हैं। दुल्हन पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे नसीब, उसके पिता करतार और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दुल्हन कोमल भी शिक्षा विभाग में कार्यरत है। कोमल को NDRI में कार्यरत बागपत (UP) निवासी उसके ताऊ योगेंद्र तोमर ने गोद ले रखा है। पालन-पोषण के बाद पीएचडी कराने के बाद अब शादी भी वही करवा रहे थे।
दुल्हन के ताऊ ने ेबताया की बारात के स्वागत के समय पर उन्होंने सभी रिश्तेदारों को एक एक चांदी का सिक्का दिया व दूल्हे के पिता को अंगूठी व दूल्हे को चैन पहनाई पर दूल्हे ने वह चैन उतर कर फेक दी हम हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करते हुए कारण पूछने लगे।
सामने आया कि लड़के के बहनोई और दूसरे भाई के लिए भी चेन की डिमांड थी। लड़की वालों ने 2 दिन का समय माँगा तो दूल्हा पक्ष गई गलोच करने लग गया. इसके बाद दूल्हे पक्ष से बात सामने आई कि गाड़ी भी कहीं नहीं दिख रही। फॉर्च्यूनर गाड़ी की बात कही थी… ऐसे तो रुपए भी नहीं देंगे।
गेंद्र तोमर ने बताया कि उनकी बेटी कोमल LLB, LLM, Ph.D. पास है। जॉब करती है। जब दहेज के लोभी किसी की बेटी को ऐसे छोड़ दे तो कोई पिता क्या करे? मंगलवार सुबह तक दोनों पक्षों में मान-मन्नौवल चली। जब नहीं माने तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया।
पुलिस कर रही पुरे मामले की जांच
SI निरंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को सुना। लड़की पक्ष ने फॉर्च्यूनर गाड़ी, 20 लाख रुपए और गहनों की मांग करने का आरोप लगाया। लड़के पक्ष ने दावा किया कि उन्होंने दहेज लेने से मना किया और चेन उतार कर दे दी थी कि 10 दिन बाद दे देना। उनके घर में झगड़ा नहीं होगा। इसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। सिविल लाइन थाने के SI रमेश ने बताया कि लड़की वालों की शिकायत पर दूल्हे, उसके पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।