बारिश का बहाना बनाकर घर में घुसा देवर, अकेली देख भाभी के साथ किया दुष्कर्म

पानीपत। देवर द्वारा भाभी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना पानीपत के किला थाना की है। जहां एक महिला को उसके ही देवर ने हवस का शिकार बना लिया। जब पीडि़ता ने आपबीती सास को बताई तो सास भी देवर का ही साथ देने लगी। महिला द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि उसका पति साल 2012 में डकैती के आरोप में जेल में बंद है। वो अपनी सास के साथ ससुराल में रहती है। आरोप है कि जिस दिन उसके बच्चे मेरठ गए, उसी दिन सामने वाले घर में रह रहा देवर उनके घर में आ गया। बारिश होने का बहाना बनाकर थोड़ी देर उसके साथ रुकने की बात कही। उसे अकेली देख आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।