home page

सोनीपत में ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा, हत्या कर यमुना में डाल दिया था शव

HR BREAKING NEWS हरियाणा के सोनीपत की थाना मुरथल की पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की वारदात का पर्दाफाश करते हुए गांव बख्तावरपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पैसों के लेन देन के विवाद में एक युवक की हत्या कर शव को यमुना घाट में डाल दिया था। पुलिस रिमांड पर लेकर
 | 
सोनीपत में ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा, हत्या कर यमुना में डाल दिया था शव

HR BREAKING NEWS

हरियाणा के सोनीपत की थाना मुरथल की पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की वारदात का पर्दाफाश करते हुए गांव बख्तावरपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पैसों के लेन देन के विवाद में एक युवक की हत्या कर शव को यमुना घाट में डाल दिया था। पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों का पता लगाएगी।

मुरथल थाना प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि यमुना घाट से 5 दिसंबर को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। छानबीन में मृतक की पहचान बबलू पुत्र नूनूलालराम निवासी बिहार हाल किरायेदार मुरथल के तौर पर हुई। आरोपियो की तलाश करते हुए पुलिस गांव बख्तावरपुर के दीपक तक पहुंची।

पुलिस ने इसके बाद गांव के ही आमिर को भी गिरफ्तार किया। दोनो से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकारा की बबलू की हत्या में उन्हीं का हाथ है। उन्होंने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर उनका झगड़ा हुआ था। इसी के चलते सिर मे चोट मारकर उन्होंने बबलू की हत्या कर दी। शव को यमुना घाट पर फेंक दिया था।

SHO ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। शीघ्र ही घटना मे संलिप्त अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जायेगा। मामले की गहनता से विवेचना जारी है।