home page

हैवानियत के दो मामले : 8 साल की बच्ची से 23 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, PGIMS रेफर, लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ भी हुआ हादसा

HR BREAKING NEWS. यमुनानगर में शुक्रवार को हैवानियत के दो मामले सामने आए हैं। भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर परिवार की 8 साल की बच्ची के साथ दूसरे मजदूर परिवार के 23 साल के एक युवक ने दुष्कर्म किया है। इसके चलते बच्ची को गंभीर हालत में PGIMS चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। वहीं
 | 
हैवानियत के दो मामले : 8 साल की बच्ची से 23 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, PGIMS रेफर, लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ भी हुआ हादसा

HR BREAKING NEWS.  यमुनानगर में शुक्रवार को हैवानियत के दो मामले सामने आए हैं। भट्‌ठे पर काम करने वाले एक मजदूर परिवार की 8 साल की बच्ची के साथ दूसरे मजदूर परिवार के 23 साल के एक युवक ने दुष्कर्म किया है। इसके चलते बच्ची को गंभीर हालत में PGIMS चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। वहीं एक कार चालक द्वारा महिला को लिफ्ट देकर उसके साथ भी दुष्कर्म की भी एक अन्य घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के मिर्जापुर थाना क्षेत्र का एक परिवार यमुनानगर में जगाधरी रोड पर ईंट भट्ठे पर मजूदरी करता है। परिवार में 8 साल की एक बच्ची भी है, जिसे उसकी मां ने रात को पास में ही बिजली की दुकान पर बल्ब लेने के लिए भेजा था। कुछ देर बाद वह रोते हुए घर पहुंची और अपने साथ गंदी बात किए जाने के बारे में बताया। इस बारे में जब बच्ची के परिवार के लोग आरोपी से बात करने के लिए गए तो वह भाग चुका था। इसके तुरंत बाद रात में ही बच्ची को लेकर उसके घर वाले स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां से हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे PGIMS रेफर कर दिया गया है। उधर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अररिया का रहने वाला 23 साल का यह युवक भी यहीं भट्‌ठे पर ही काम करता है।

बाजार से लौट रही थी महिला, लिफ्ट देकर जंगल में ले गया कार चालक
इसी तरह रेप की एक और घटना सामने आई है। जगाधरी के थाना सदर क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय महिला ने बताया कि किसी काम से बाजार में आई हुई थी। यहां उसे देर हो गई तो कोई साधन नहीं मिलने के चलते वह पैदल ही गांव की ओर चल पड़ी। रास्ते में एक कार चालक ने उसे छोड़ देने की बात कही तो वह कार में बैठ गई। आरोप है कि कार चालक महिल को माणकपुर के पास जंगल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह से वह घर पर पहुंची और परिजनों को इस बारे में बताया। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने पुलिस को गाड़ी का नंबर भी दिया है।

News Hub