सेंट्रल जेल वन के सामने दो पक्ष भिड़े, चाकू और डंडे चले, चार हुए जख्मी
एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के सेंट्रल जेल वन के सामने सोमवार सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चाकू और डंडे चले। हमले में चार लोग जख्मी हुए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हजारों रुपये छीनने का आरोप लगाया है। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर शराब पीकर झगड़ा करने के आरोप जड़े है। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
मां नीचे के कमरे में सो रही थी चौबारे में बेटे ने लगा ली फांसी
पहले मारपीट की फिर तेजधार हथियार से किया हमला
छाटूराम कॉलोनी में रहने वाली शकुंतला ने बताया कि पति बेचू चौधरी सेंट्रल जेल वन के सामने जूस की रेहड़ी लगाते है। सुबह भी रेहड़ी लगाई थी। करीब 11 बजे कार में सवार होकर तीन चार लोग आए। जिसमें महिला भी शामिल थी। आरोप है कि एक युवक कार से उतर कर रेहड़ी के पास आकर शराब पीने लगा। जब मेरे पति ने उसे ऐसा करने से रोका तो हमला कर दिया। उसके बार मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला ने भी मारपीट की। फिर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। मेरे साथ भी मारपीट की। काफी देर तक झगड़ा होता रहा। आरोप है कि हमला करने वालों ने गल्ले से करीब पांच हजार रुपये की नकदी निकाल ली और मौके से चले गए। घायल हालत में पति को लेकर नागरिक अस्पताल लेकर आए।
शराब पीने से रोका तो झगड़ा किया
बैंक कॉलोनी में रहने वाले विशाल ने बताया कि पत्नी गर्भवती है। उसे गाड़ी में लेकर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी अस्पताल आया था। मां संतोष भी साथ में थी। अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ी करने के बाद अंदर चले गए। फिर बाहर आए। चाय की दुकान के पास चला गया। वहीं पर बेचू चौधरी शराब पी रहा था। उसे शराब पीने से मना किया तो उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई मेरी मां के साथ भी मारपीट की। रुपये छीनने का जो आरोप लगा रहा वे निराधार है। सभी घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी है।
