home page

Success Story : ये हैं देश में सबसे कम उम्र के IG, 23 साल की उम्र में बन थे IPS

Arun Mohan Joshi story : अगर कुछ करने की ठान  लो तो कामयाबी हाथ लगती ही है और ऐसा ही कुछ इन्होने करके दिखया, अपनी कड़ी मेहनत से यी देश के सबसे छोटी उम्र की IG बन गए , क्या है इनकी कहानी, आइये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं 

 | 

HR Breaking News, New Delhi : साल 2006 के बैच के IPS Arun Mohan Joshi ने हाल ही में IG की कुर्सी संभाली है और ये देश के सबसे छोटी उम्र के IG बन गए हैं | इससे पहले भी ये 2006 में सबसे कम उम्र (23 साल) में आईपीएस बने थे। 


इनका सबसे कम उम्र में IPS बनने का रिकॉर्ड दर्ज़ करवाने के बाद देश में बहुत सारे अफसर भी कम उम्र में आईपीएस बनने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। आईजी के मामले में 2004 बैच के आईपीएस गौरव राजपूत (IG Gaurav rajput) वर्ष 2022 में 41 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के आईजी बने थे। अब उत्तराखंड कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी 40 साल की उम्र में आईजी बने हैं। 

Success Story: 5000 रुपये उधार लेकर शुरू किया बिजनेस, आज 13,583 करोड़ की कंपनी का मालिक है ये शख्स, बताया कैसे मिली सफलता

आईजी अरुण मोहन जोशी (IG Arun Mohan Joshi) की पढ़ाई देहरादून और हरिद्वार में हुई। उनके तीन भाई और एक बहन हैं। आईपीएस बनने से पहले वह आइआइटी रुड़की में इंजीनिय¨रग कर रहे थे। 

22 दिसंबर 2023 को संपन्न हुई थी डीपीसी
22 दिसंबर, 2023 को उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी संपन्न हुई। डीपीसी में वर्ष 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक स्वीटी अग्रवाल, अरुण मोहन जोशी, अनंत शंकर ताकवाले तथा राजीव स्वरूप को एक जनवरी 2024 से पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 

स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफार्मा पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को एक जनवरी 2024 से पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

Success Story: 5000 रुपये उधार लेकर शुरू किया बिजनेस, आज 13,583 करोड़ की कंपनी का मालिक है ये शख्स, बताया कैसे मिली सफलता

वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तथा धीरेंद्र गुंज्याल को एक जनवरी 2024 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया। सोमवार को पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में पदोन्नति बैज प्रदान किए।