home page

Actress Poonam Dhillon : पति को लाइन पर लाने के लिए पूनम ढिल्लों ने अपनाया गजब का तरीका

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने नीजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताई है। पूनम ने बताया कि उन्होंने अपने पति को लाइन पर लाने के लिए किसी दूसरी पुरुष से रिलेशन बना लिया था। आइए नीचे खबर में जानते हैं पूरी जानकारी- 

 | 
Actress Poonam Dhillon : पति को लाइन पर लाने के लिए पूनम ढिल्लों ने अपनाया गजब का तरीका 

HR Breaking News (ब्यूरो) : 'काला पत्थर' और 'नूरी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं पूनम ढिल्लन ने अपने फिल्मी करियर में 80 से ज्यादा फिल्में की हैं। एक्ट्रेस का जन्म 18 अप्रैल 1962 को कानपुर में हुआ था। बचपन से ही लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने थे जिसके चलते उन्हें स्कूल के दिनों में ही फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। लेकिन एक्ट्रेस अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थीं। आज एक्ट्रेस के 59वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें-

1977 में जीता मिस इंडिया का खिताब

साल 1977 में महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली पूनम मॉडलिंग के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आईं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन पर यश चोपड़ा की नजर पड़ी।


ठुकरा दिया था यश चोपड़ा का ऑफर

Actress Poonam Dhillon : पति को लाइन पर लाने के लिए पूनम ढिल्लों ने अपनाया गजब का तरीका 

यश चोपड़ा ने उन्हें फिल्म 'त्रिशूल' ऑफर की। पहले तो एक्ट्रेस ने पढ़ाई का हवाला देते हुए इनकार कर दिया था लेकिन बाद में लोगों के मनाने पर एक्ट्रेस राजी हो गईं। फिल्म करने के लिए पूनम ने शर्त रखी की वो गर्मी की छुट्टियों में ही शूटिंग करेंगी जिससे उनकी पढ़ाई पर असर ना पड़े।

1978 में पूनम की फिल्म 'त्रिशूल' रिलीज हुई और सफल रही। इसमें उनके को-स्टार सचिन पिलगांवकर थे। इस फिल्म के गीत ‘गुपुची गुपुची गम गम’ के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में पूनम यश चोपड़ा के घर में ही रहती थीं।


पहली ही फिल्म में पहना था स्विमसूट

मॉडलिंग से बॉलीवुड में आने वाली पूनम ने कई सफल फिल्में दीं। इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले अभिनेता राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। पूनम जब 10वीं क्लास में थीं, तब वे फिल्म 'त्रिशूल' से स्टार बन चुकी थीं। वे कितनी बोल्ड थीं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली ही फिल्म में उन्होंने स्विमसूट पहना था। इसके बाद अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म ‘गिरफ्तार’ में भी वे स्विमसूट में नजर आई थीं।

फिल्ममेकर अशोक ठकारिया से की शादी

Actress Poonam Dhillon : पति को लाइन पर लाने के लिए पूनम ढिल्लों ने अपनाया गजब का तरीका 

अपने 10 साल के सफल फिल्मी करियर के बाद पूनम ने 1988 में फिल्ममेकर अशोक ठकारिया से शादी की। अशोक और पूनम के एक बेटा और बेटी हैं। हालांकि, दोनों ने 1997 में तलाक ले लिया। अब पूनम अपने पति का घर छोड़कर बच्चों के साथ अलग रहती हैं। पूनम को कई बार राजनीति में आने का मौका भी मिला। कुछ समय के लिए उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन भी की, लेकिन उन्हें राजनीति रास नहीं आई। वे कई बार बीजेपी के लिए प्रचार कर चुकी हैं।


पति को सबक सिखाने के लिए किया ऐक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर

साल 1994 में पूनम के पति अशोक का शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी महिला से अफेयर था। जब पूनम को इस बारे में खबर हुई तो उन्होंने पति को सबक सिखाने के लिए खुद ऐक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर किया, जिससे उनके पति को अपनी गलती का एहसास हो सके। इसके बाद एक्ट्रेस ने पति से तलाक ले लिया।

यश चोपड़ा और राज सिप्पी से जुड़ा नाम

एक्ट्रेस अपने करियर के शुरुआत में यश चोपड़ा के घर में रहा करती थीं। दोनों के ज्यादा समय साथ गुजारने को लोगों ने उनका रिश्ता समझ लिया और ये खबर तेजी से पूरे देश में फेल गई। बाद में एक्ट्रेस ने खुद इन बातों को महज रूमर्स बताया था।

1980 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पूनम की मुलाकात राज सिप्पी से हुई। दोनों एक दूसरे को दिल बैठे, मगर राज पहले से ही शादीशुदा थे। पूनम इसके बावजूद राज से शादी करना चाहती थीं हालांकि डायरेक्टर अपने परिवार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो सके। बाद में पूनम ने राज से किनारा कर लिया।


छोटे पर्दे पर भी रहीं सफल

फिल्मों से दूर होने के बावजूद पूनम छोटे पर्दे पर लगातार सक्रिय रही हैं। फिल्मों से ब्रेक लेकर उन्होंने थिएटर भी किया। पूनम बिग बॉस सीजन-3 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं, जहां वो सेकंड रनर-अप रही थीं। वे प्रभुदेवा की फिल्म 'रमैया वस्तावैया' में नजर आई थीं। छोटे पर्दे पर उनका शो 'एक नई पहचान' भी काफी लोकप्रिय रहा है। साथ ही, वे एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं। वे ‘वैनिटी’ नाम की सफल मेकअप कंपनी चला रही हैं।