Bipasa Basu ने पानी में लगाई आग, वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपासा बसु अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में बिपासा ने समंदर के किनारे हॉट फोटोशूट करवाया है। बिपासा समुंदर में मस्ती करती नजर आ रही है। बिपासा के वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। देखें-वीडियो
HR Breaking News (ब्यूरो) : Bipasa Basu Hot Photoshoot: बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। बिपाशा इन दिनों पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। हाल ही में बिपाशा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो समुंदर में नहाती नजर आ रही हैं। अब इस पर फैंस की काफी प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।
ये भी देखें : Shama Sikander ने टिप टिप बरसा पानी दिखाया हुस्न का जलवा, देख फैंस हुए पानी-पानी
दरअसल बिपाशा (bipasa basu instagram)ने जो वीडियो साझा किया है उसमें वो चश्मा पहने समुंदर में मस्ती करती नजर आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'नहाते वक्त कोई चश्मा लगाता है क्या'? वहीं कुछ यूजर्स को बिपाशा का ये अंदाज पसंद आया है।
बिपाशा अपने हॉट लुक के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं। पर्दे पर तो वो अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती हीं हैं साथ ही ऑफ कैमरा भी बिपाशा का ग्लमैरस मोड ऑन रहता है। अपने पति करण के साथ बिपाशा अक्सर रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। उनकी इन तस्वीरों पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
हाल ही में 23 फरवरी को करण सिंह ग्रोवर ने अपना जन्मदिन मालदीव में मनाया था। इस मौके पर बिपाशा ने भी खास अंदाज में पति को जन्मदिन की बधाई दी थी। बिपाशा ने अपने और करण की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- 'साल का यह मेरा दूसरा पसंदीदा दिन है। हैप्पी बर्थडे करण। आई लव यू।'
ये भी देखें : Malaika Arora की याद में इमोशनल हुआ एक्टर, कहा जब वह....
बता दें कि फिल्म 'अलोन' के सेट पर बिपाशा और करण की मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। साल 2016 के अप्रैल महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी को चार साल से ज्यादा का वक्त हो गया हैं। बिपाशा बसु इन दिनों बड़े पर्दे से थोड़ा दूर हैं और अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।
