Amrapali Dubey : आम्रपाली दुबे है सबसे महंगी एक्ट्रेस, जानिये कितनी फीस करती हैं चार्ज

HR Breaking News (Amrapali Dubey)। भोजपुरी फिल्म जगत में कई जाने-मानें एक्ट्रेस है। इस इंडस्ट्री में कलाकारों की फीस अब पहले के मुताबिक काफी बढ़ गई है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे है भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के बारे में जिनके डांस के दिवानों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।
अम्रपाली दुबे अपनी दमदार एक्टिंग के जानी जाती हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) संग उनकी जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आइए जानते हैं क्या है एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नेटवर्थ।
आम्रपाली दुबे बनी भोजपुरी सिनेमा की सबसे मंहगी एक्ट्रेस
टॉप एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपूर जिले में हुआ था। भोजपुरी इंडस्ट्री (bhojpuri cinema) की ये मशहूर एक्ट्रेस वर्तमान में सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने वाली एक्ट्रेस भी है।
उन्होंने साल 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म दिनेश लाल यादव के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ थी। फिल्मों और म्यूजिक विडियोज (Amrapali Dubey Viral Videos)के अलावा वो ब्रांड प्रमोशन भी करती दिखाई देती हैं जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ (Amrapali Dubey Dance Video)करीब 30 करोड़ रुपए की है और वो एक फिल्म के लिए 10-15 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
आम्रपाली दुबे एक शो के लिए लाखों में करती है चार्ज
भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा (Beautiful actress of Bhojpuri industry)आम्रपाली दुबे एक बेहद ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। उन्हें लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है और उनके पास बीएमडब्ल्यू जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं। भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे स्टेज शो के माध्यम से भी अच्छी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आम्रपाली अपने एक शो के लिए 3 से 4 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
आम्रपाली दुबे ने कड़ी मेहनत से खरीदा फ्लैट
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Hot Movie)ने अपनी फिल्मी करियर के महज चार सालों में ही करोड़ों की कीमत का एक आलीशान फ्लैट खरीदा था। जिसकी झलक वह इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली दुबे मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Amrapali Dubey With Niruha)के साथ अपनी जोड़ी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लोग अंदाजा लगाते हैं कि इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है, लेकिन दोनों इन बातों को हमेशा से नकारते आए हैं।
आम्रपाली दुबे की हिट फिल्में
साल 2023 में आम्रपाली दुबे का एक वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Amrapali Dubey On Social Media)हुआ था जिसमें वो अरविंद अकेला ‘कल्लू’ के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रही थी, हालांकि बाद में ये पता चला कि ये उनकी आने वाली फिल्म का एक लुक था। आम्रपाली दुबे की सबसे सक्सेस्फुल फिल्मों में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ (2017), ‘बॉर्डर’ (2018), ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ (2018), ‘निरहुआ चलल लंदन’ (2019) और ‘शेर सिंह’ (2019) जैसी फिल्में शामिल हैं।