home page

Bhojpuri : भोजपुरी की ये 5 एक्ट्रेसेस हैं सबसे अमीर, बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी देती हैं टक्कर

Rich actresses of Bhojpuri cinema : यूं तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़ी-बड़ी अदाकाराएं हैं। ये अदाकाराएं एक एक शो करने के लिए लाखों रुपये चार्ज करती है। हम आपको आज भोजपुरी इंडस्ट्री की पांच ऐसी अदाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे अमीर है। ये एक्ट्रेस अमीर होने के साथ साथ काफी खूबसूरत भी हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देने वाली इन भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में।

 | 
Bhojpuri : भोजपुरी की ये 5 एक्ट्रेसेस हैं सबसे अमीर, बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी देती हैं टक्कर 

HR Breaking New (Bhojpuri )। आज के समय में भोजपुरी सिनेमा का डंका दुनिया के हर कोने में बजता है। भोजपुरी सिनेमा का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा में कई अदाकाराएं हैं जो लाखों फैंस के दिलों पर राज करती है। इनकी फिल्में हो या सॉन्ग सोशल मीडिया पर आते ही हिट हो जाते हैं। इन एक्ट्रेस को देखना फैंस खूब पसंद करते हैं भोजपूरी सिनेमा में अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, मोनालिसा और काजल राघवानी का नाम टॉप एक्ट्रेसेस माना जाता है। आइए जानते हैं इन सबसे में से सबसे ज्यादा नेटवर्थ (Rich actresses of Bhojpuri cinema) किसकी ज्यादा है।

 

 


अक्षरा सिंह भी है लिस्ट में शामिल-


भोजपुरी की सबसे अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में अक्षरा सिंह (Akshara Singh Dubey Networth) भी आती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 50 से 55 करोड़ रुपए तक है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 15 से 20 लाख रुपए फीस के तौर पर चार्ज करती है और एक स्टेज शो के लिए 3 से 5 लाख रुपए वसूलती है। इसके अलावा कुछ समय पहले अक्षरा ने अपने नाम की एक मिनरल वाटर कंपनी की शुरुआत की है। 


रानी चटर्जी 


इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है भोजपुरी की एक्शन वुमन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Dubey Networth) आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ रुपए तक की है। वह एक फिल्म करने के लिए के लिए 25 से 30 लाख रुपए फीस के तौर पर वसूल करती है। वह सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक है। इसके अलावा वह एक स्टेज शो के लिए 5 से 10 लाख रुपए चार्ज करती है। 


मोनालिसा 


मोनालिसा (Monalisa Dubey Networth) के नाम से जानी जाने वाली अंतरा बिस्वास इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। जारी की गई रिपोर्ट्स के मुतबिक, उनकी कुल संपत्ति 2.5 मिलियन डॉलर तक है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 15 से 20 लाख रुपए फीस के तौर वसूल करती है। टेलीविजन के रियलिटी शो में एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपए तक फीस वसूलते है। 


आम्रपाली दुबे 


जारी की गई रिपोर्ट्स के मुताबक, आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Networth) चौथे नंबर पर है। आम्रपाली दुबे की कुल नेटवर्थ के बारे में बात करें तो ये 30 करोड़ रुपए तक बताई जा रही है। इन्होंने एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए तक फीस चार्ज करती है।

काजल राघवानी

काजल राघवानी भी भोजपूरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अमीर (Kajal Raghwani Networth) एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। जारी की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ 16 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है। काजल राघवानी एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपए तक चार्ज करती है।