देसी क्वीन सपना चौधरी नए रियलेटी शो में आएंगी नजर, यह रहेगी भूमिका
Sapna Choudhary new reality show : देसी क्वीन सपना चौधरी ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब सपना चौधरी एक नए रियलेटी शो में नजर आने वाली है। सपना चौधरी के इस शो को लेकर दर्शकों के बीच क्रेजी लगातार बढ़ता चला जा रहा है। आइए जानते हैं इस रियलेटी शो में सपना चौधरी की क्या भूमिका होगी।
HR Breaking News (new reality show) हरियाणवी इंडस्ट्री से लेकर टीवी की दुनिया तक हर जगह सपना चौधरी के नाम का डंका बजता है। ये अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ जाती है। अपने दमदार डांस, (Sapna Choudhary Dance) बेबाक अंदाज और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाने वाली सपना चौधरी अब एक रियलेटी शो में भी नजर आने वाली है। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
डांस से पूरे हरियाणा का जीता दिल
हरियाणा की 'देसी क्वीन' के नाम से जानी जाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary Ka Dance) को आज के समय में किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। सपना चौधरी ने अपने डांस से पूरे हरियाणा का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही में सपना चौधरी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस (Big Boss) में भी नजर आ चुकी हैं। सात साल पहले इस शो में उन्होंने अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। ऐसे में अब सात साल के बाद सपना चौधरी एक बार फिर से रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं। हालांकि इस बार ये रियलिटी शो सलमान खान (salman khan) का नहीं बल्कि अजय देवगन का होने वाला है।
एक साथ नजर आएंगी 50 हस्तियां
इंडियन टेलीविजन के इतिहास में एक बड़ा और अनोखा शो 'द 50' (The 50) अब 1 फरवरी से शुरू होने वाला है। इस शो में सपना चौधरी ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। ये शो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला है। सपना चौधरी, जो अपनी बिंदास अंदाज, हरियाणवी स्टाइल और बोल्ड परफॉर्मेंस (Sapna Choudhary in The 50) के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने 'बिग बॉस 11' से घर-घर में मशहूर हुई थीं। अब वे इस नए शो में 50 मशहूर हस्तियों के साथ हिस्सा लेने वाली है। शो में ये सभी सेलिब्रिटी एक शानदार महल (Sapna Choudhary in The 50 Show) में रहेंगे, जहां पर उनको मानसिक खेल, रणनीति और चुनौतियों का सामना करना होगा। हर एपिसोड में एक कंटेस्टेंट को नामांकित और बाहर किया जाएगा। ऐसे में आखिरी तक बचे व्यक्ति को विजेता घोषित कर दिया जाएगा और विजेयता को बड़ा इनाम मिलने वाला है।
इस दिन से शुरू हो जाएगा रियलिटी शो
सपना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर कर दिया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खुशी को जाहिर कर दिया है। उन्होंने बताया है कि वे काफी ज्यादा खुश हैं। उन्हें 'द लायन' (The Loin) से इनविटेशन मिला है। ऐसे में वो इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो 'द 50' का हिस्सा बनने वाली है। ये शो 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर शुरू किया जाएगा। इस शो (reality show) को आपको जरूर से देखना चाहिए।
देखने को मिल जाएंगे बाकी ये कंटेस्टेंट्स
ये शो फ्रेंच फॉर्मेट 'लेस सिनक्वांते' (les cinquante) पर आधारित रहने वाला है। इस शो में ड्रामा, स्ट्रैटेजी और एंटरटेनमेंट भरपूर होने वाला है। सपना अपनी जड़ों से जुड़ी रहने वाली आवाज और बिना किसी बनावटीपन के अंदाज से शो में तहलका मचाती नजर आने वाली है। फैंस उनकी नो-फिल्टर स्टाइल (No-filter style) का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। शो में अन्य कई बड़े नामों को भी शामिल किया गया है। जैसे निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, दिव्या अग्रवाल इत्यादी। सपना की एंट्री से शो में और भी मजा आने वाला है। दर्शक 1 फरवरी से इस हाई-वोल्टेज गेम (Sapna Choudhary New Show) को देखने के लिए तैयार रहें।
