मोक्ष आश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार शहर के कैमरी मार्ग स्थित मोक्ष वृद्ध आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सांस्कृति कार्यक्रम व भजन संघ्या का आयोजन किया गया। ये आयोजन मोक्ष आश्रम की संरक्षिका पंकज संधीर के सानिध्य में किया गया। भजन संध्या का रंगारंग कार्यक्रम संस्कृति गु्रप श्याम श्यामा मंडल, अग्रोहा विकास महिला ट्रस्ट समिति, फिरोजा शहर क्लब की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इसमें डॉक्टर प्रतिमा गुप्ता, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, सुचेता सर्राफ वैशाली जैन तथा शहर के गणमान्य महिलाओं ने शिरकत की। कमल अग्रवाल व साधिका ने भजन गाकर बहुत कार्यक्रम में समां बांध दिया। मोक्ष परिवार के सभी सदस्यों ने भजन संध्या का लुफ्त उठाया और सभी ने पंकज संधीर को इस उत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी। आश्रम के बुजुर्गों ने इस कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी बेरंग दुनिया में इस तरह के आयोजन रंगों की बौछार कर देते हैं। उन्हें भी लगता है कि उनकी सुध लेने वाला कोई है।
