home page

Sapna Chaudhary : सपना चौधरी को 22 की उम्र इस डांस से मिली दौलत और शौहरत

Sapna Choudhary Story : सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी को उनके डांस और हसीन अदाओं से देश-विदेशों में सब पहचानते है। सपना चौधरी के मदमस्त डांस (sapna choudhary dance) के वीडियो लगातार वायरल होते रहते है। उनके डांस के कारण सपना चौधरी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। सपना चौधरी को इस मुकाम तक पहुंचाने में एक गाने का अहम रोल है। सपना चौधरी को सबसे ज्यादा प्रसिद्धी इसी गाने से मिली थी। आइए इस खबर में सपना चौधरी की लाइफ जर्नी जानते हैं। 
 | 
Sapna Chaudhary : सपना चौधरी को 22 की उम्र इस डांस से मिली दौलत और शौहरत

HR Breaking News (Sapna Viral dance)। सपना चौधरी (Sapna Choudhary profile) ने अपने डांस और खूबसूरती से हरियाणा की डांस इंडस्ट्री को नए मुकाम पर पहंचाने का काम किया है। सपना चौधरी (Sapna Choudhary)  ने अपने करिअर को बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत की है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। सपना चौधरी ने अपने करिअर की शुरुआत रागिनी के कार्यक्रम से की थी। आज सपना चौधरी का हर डांस वीडियो वायरल होता रहता है। सपना चौधरी (Sapna Choudhary early life) को इस मुकाम पर पहुंचने में हरियाणवी गाने ने मदद की है। इस गाने से सपना चौधरी को काफी लोकप्रियता हासिल हुई है।

 

 

दिल्ली में बीता सपना चौधरी का बचपन


सपना चौधरी (sapna choudhary story) ने अपने करिअर की शुरुआत हरियाणा में रागिनी कार्यक्रम  से की थी। सपना की वेशभूषा और बोली के कारण सभी सपना को हरियाणा की समझते है। सपना चौधरी का जन्म दिल्ली में हुआ है। सपना चौधरी (Sapna Choudhary birth) ने अपनी पढ़ाई भी दिल्ली से पूरी की है। सपना चौधरी अपनी मां के बहुत क्लोज हैं, और उनकी इस कामयाबी में उनकी मां का बहुत अहम रोल है। उनकी मां ने उनके कहीं भी शो में आने जाने से लेकर उनके फैसलों को फाइनल करने में अहम भूमिका निभाई।

 

आर्थिक तंगी के कारण की थी रागिनी कार्यक्रम की शुरुआत


सपना चौधरी (Sapna Choudhary latest song) ने अपने पिता की मृत्यु के कारण घर के आर्थिक हालात को सुधारने के लिए रागिनी कार्यक्रम (Sapna Choudhary stage show)   करने शुरु किए थे। सपना चौधरी को रागिनी कार्यक्रम से घर के गुजर बसर के रुपये भी मुश्किल से मिल पाते थे। रागिनी कार्यक्रम के बाद सपना ने मजबूरी में स्टेज डांस की शुरुआत की थी।

 

सपना चौधरी एक दिन जिस रागनी प्रोग्राम में सपना (Sapna Choudhary) रागनी गाने गई थी, वहां पर डांस के लिए जिसको बुलाया गया था, वो नहीं पहुंची। ऐसे में आयोजकों ने सपना चौधरी को झंडू के साथ नाचने को कहा। इसपर सपना चौधरी ने ऐसा देसी जबरदस्त डांस किया कि इसके बाद से ये हर रागनी प्रोग्राम की डिमांड हो गई।

 
 'ढाई लीटर दूध गेल 12 टिकड' गाने से की थी शुरुआत


सपना चौधरी ने स्टेज डांस के साथ -साथ हरियाणवी गानों में भी काम करना शुरु कर दिया था। सपना ने पहला हरियाणवी गाने 'ढाई लीटर दूध गेल 12 टिकड' (Dhai Litar Dudh Gela 12 Tikkad song)  किया था। इस गाने के वीडियो ने इंटरनेट पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह गाना भी इस डांस के बदौलत लोगों की जुबां पर छा गया। सपना चौधरी ने इस हरियाणवी गाने में गजब का डांस किया है। उनके इस गाने को यूट्यूब पर कई मिलियन लोगों ने देखा था। उस वक्त सपना चौधरी की उम्र महज 22 साल थी।

 

'तेरी आंखा का यो काजल' विदेशों में हुआ था हिट


सपना चौधरी (sapna Choudhary) ने कई हरियाणवी गाने किए है। सपना चौधरी को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धी तेरी आंखा का यो काजल (Teri Aakhya Ka Yo Kajal)  गाने से मिली थी। बाहर के देशों के सोशल मीडिया स्टार्स ने इस गाने (Sapna Choudhary song)  पर वीडियोज बनाकर डाले। इस गाने ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचाया था। 

 

सपना एक स्टेज शो करने के लेती है लाखों 

 


सपना चौधरी की लोकप्रियता देश-विदेशों में काफी बढ़ रही है। सपना चौधरी ने कुछ हजार रुपयों से स्टेज शोज की शुरुआत की थी। स्टेज डांस से शुरुआता करने वाली सपना चौधरी ने बिग बॉस फेम रहीं, उन्होंने बॉलीवुड, भोजपुरी, पंजाबी आदि इंडस्ट्रीज में काम किया।

 

वहीं विदेश में, कान्स अवॉर्ड शो में रेड कार्पेट पर चलीं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary stage show fees) की आज के समय में घंटों की फीस लाखों रुपये हैं। जानकारी अनुसार वह तीन चार घंटे के स्टेज शो के 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करती हैं।