home page

Sapna Choudhary Dance : सपना चौधरी 23 की उम्र में इस डांस से बनी स्टार, मिली दौलत और शौहरत

Sapna Choudhary Dance : अपने डांस का जलवा देश से लेकर विदेशों तक बिखरने वालीं डांसिंग क्वीन सपना चौधरी आज किसी परिचय की मौहताज नहीं हैं। इनका डांस देखकर लोग इनके दीवाने हो जाते हैं। सपना चौधरी के डांस में बहुत सारी चीजें यूनिक हैं, इन्हीं की वजह से सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) के डांस को लोग इतना पसंद करते हैं। क्या आपको पता है सपना चौधरी ने इतना नाम कब से और किस डांस से कमाया है?

 | 
Sapna Choudhary Dance : सपना चौधरी 23 की उम्र में इस डांस से बनी स्टार, मिली दौलत और शौहरत

HR Breaking News (Sapna Choudhary Dance) अपने देसी डांस की वजह से देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी के जीवन की कहानी बहुत संघर्ष भरी रही है। आज के समय में सपना चौधरी करोड़ों की मालकिन है।

 

 

परंतु, हमेशा से ऐसा नहीं था। सपना चौधरी के मनोरंजन के करियर में कुछ ऐसे मोड़ आए हैं, जिन्होंने सपना चौधरी की जिंदगी ही बदल दी है। 


  
अपने दम पर पाया मुकाम
 

सपना चौधरी ने डांस की दुनिया में ये मुकाम अपने दम पर पाया है। जब सपना चौधरी ने शुरुआत की तो देश के कुछ हिस्सों में तो सपना चौधरी जल्द ही मशहूर हो गई थीं, लेकिन बाहर प्रसिद्धि मिलने में समय लगा। इसी प्रसिद्धि ने सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) को दौलत शौहरत दिलाई है। 

 

 

गायकी से की थी शुरुआत
 

सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की थी। दरअसल, सपना चौधरी तो पढ़ लिखकर अफसर बनने का ख्वाब देखती थीं, लेकिन सिर से पिता का साया उठने के बाद कंधों पर घर की जिम्मेदाी आई और फिर क्या सपना चौधरी को घर चलाने के लिए एक ऑरकेस्टरा ग्रुप के साथ जुड़ना पड़ा। यहीं से सपना चौधरी ने गायकी की शुरुआत की। 

 


ऐसे हुई डांस में एंट्री
 

सपना चौधरी हरियाणवी गांवों की स्टेज पर रागनी गाती थीं। इन समारोह में रागनी के बीच में डांस का तड़का भी लगाया जाता था। एक दिन हुआ ऐसा कि डांस करने वालीं अदाकार नहीं आई और सपना चौधरी को यह जिम्मेदारी मिली।

 

सपना चौधरी ने ढाई लीटर दूध गाने पर ऐसा गजब का डांस किया कि वह हर किसी को पसंद आया और सोशल मीडिया पर छा गया, जिसके बाद उनके डांस (Sapna Choudhary Dance) की हर जगह डिमांड बढ़ गई और हर कोई उनके डांस को पसंद करने लगा व सपना चौधरी ने गायक से डांसर बन गईं। 


 


इस गाने से मिली ज्यादा पहचान


सपना चौधरी ने जब यह डांस किया तो हरियाणा और आसपास के एरिया में उनका क्रेज छा गया। सोशल मीडिया पर तो सपना खूब छा गईं। परंतु, तब तक देशभर में फेमस नहीं हुई थीं। फिर सपना चौधरी का सॉलिड बॉडी गाने पर परफॉर्मेंस आया।  23 की उम्र में सपना चौधरी के इस डांस ने लोगों को क्रेजी कर दिया। 

इस डांस ने सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) को सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया। इसके बाद सपना चौधरी बिग बॉस में भी गईं और फिर तो प्रसिद्धि और मिल गई। सपना चौधरी के जीवन में तेरी आंख्या का यो काजल गाना भी अहम रहा है। इस डांस से भी सपना चौधरी को दौलत और शौहरत मिली है। 

गांव से बॉलीवुड तक का सफर किया तय
 

सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी हो गई कि बिग-बॉस में उनको बुलाया गया। यहां जाने के बाद सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) सीधे बॉलीवुड से भी जुड़ गईं और गांव की स्टेज से बॉलीवुड तक में अपना जलवा दिखाया। सपना चौधरी ने बॉलीवुड में दोस्ती के साइड इफेक्ट्स से डेब्यू किया था। सपना ने वीरे की वेडिंग व नानू की जानू में भी अपने डांस का जवला दिखाया।