home page

Sapna Choudhary First Dance : 21 की उम्र में डांसिंग क्वीन सपना ने काटा गदर, लोग बोले- छोरी बिंदास

Sapna Choudhary First Dance : डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का तगड़ा फैन बेस है। उनको चाहने वालों में बच्चो, बूढ़ा, जवान, महिलाएं सब शामिल है। देश ही नहीं, विदेशों में भी लोग सपना चौधरी के डांस को लाइक करते हैं। इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो छा रहा है। इसमें सपना चौधरी ने गजब की अदाएं दिखाई हैं। हालांकि यह सपना चौधरी का पहला डांस है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 

 | 
Sapna Choudhary First Dance : 21 की उम्र में डांसिंग क्वीन सपना ने काटा गदर, लोग बोले- छोरी बिंदास

HR Breaking News (Sapna Choudhary First Dance) डांसिंग और देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी अपने डांस के दम पर इंडस्ट्री में कई साल से छाईं हुई हैं। सपना चौधरी के डांसिंग मूव्स काफी दिलकश नजर आते हैं। सपना को बच्चे से लेकर बूढ़ा तक जानता है। परंतु, सपना चौधरी का पहला डांस बहुत कम लोगों ने देखा है।

 


 

21 की उम्र में काटा गदर 


सपना चौधरी ने अपने मनोरंजन के करियर की शुरुआत हरियाणवी गायकी से की थी। इसके बाद सपना चौधरी ने कई साल तक एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ मिलकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary First Dance) के रागनी गायक को सीमित क्षेत्र में लोग जानते थे। फिर सपना चौधरी ने 21 साल की उम्र में गजब का गदर काटा है। 

 


ऐसे हुई डांस की शुरुआत


सपना चौधरी एक दिन स्टेज पर डांस करने के लिए गईं थीं। वहां पर सपना चौधरी को मुख्य डांसर की अबसेंस में डांस करने का मौका मिला। सपना चौधरी के कंधों पर जिम्मेदारी आई तो सपना चौधरी ने 21 की उम्र में ऐसा झटन्नाटेदार डांस किया कि फैंस मदहोश हो गए। उनके डांस का गदर इतना छा गया कि लोग उनको बिंदास छोरी बोलने लगे। 

सॉलिड बाडी पर दिखा दिया जलवा
 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary First Dance) का यह डांस सॉलिड बाडी गाने पर है। सपना चौधरी ने डांस करते हुए बहुत ही प्यारी-प्यारी अदाएं दिखाई हैं। उन दिनों में सपना चौधरी की एनर्जी भी देखने लायक है।

यहीं सपना चौधरी का पहला डांस था, जो इतना हिट हुआ कि उनका शो देखने के लिए लोग उतावले होने लगे। यहां से सपना चौधरी ने बॉलीवुड तक का सफर तय किया, लेकिन डांस की दुनिया को नहीं छोड़ा। 

फीस जानकर रह जाओगे हैरान


सपना चौधरी ने शुरुआत में पहले डांस की फीस करीब 3100 रुपये ली थी। वहीं, आज के समय में सपना चौधरी की फीस काफी अधिक है। उनकी फीस जानकर हैरान रह जाओगे। मीडिया रिपोट्स के अनुसार सपना चौधरी की एक शो की फीस 20 से 50 लाख रुपये तक है।