home page

Sapna Choudhary : किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है सपना चौधरी की लव स्टोरी, खुद ने बताई सारी बात

Sapna Choudhary story : डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को तो आप सब जानते ही हैं। शायद ही कोई हो जिसने सपना चौधरी के धांसू डांस को नहीं देखा हो। सपना चौधरी का डांस (sapna choudhary dance) लोगों को साथ में झूमने पर मजबूर कर देता है। सपना चौधरी के डांस की तरह ही उनका जीवन भी काफी दिलचस्प रहा है। सपना चौधरी के जीवन में उतार चढ़ाव भी खूब आए हैं। सपना चौधरी ने मजबूरी में डांस को शुरू किया और फिर इसी में ऐसा करियर बनाया कि विदेशों तक सपना का नाम जाना जाने लगा। 

 | 
Sapna Choudhary : किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है सपना चौधरी की लव स्टोरी, खुद ने बताई सारी बात

Hr Breaking News (Sapna Choudhary dance) : सपना चौधरी का डांस काफी मशहूर है। उनके डांस वीडियोज इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते हैं। वहीं सपना चौधरी के स्टेज डांस की तो दुनिया दीवानी है ही।
दूर दूर तक लोग उनके डांस को देखने पहुंचते हैं। जितना उनका डांस दिलचस्प है, इतनी ही दिलचस्प सपना चौधरी (Sapna Choudhary Story) की लव स्टोरी है। सपना फिलहाल दो बच्चों की मां है। आइए जानते हैं सपना चौधरी की लव लाइफ के बारे में। 

 
सपना चौधरी ने किसके साथ की शादी


सपना चौधरी ने इतनी बड़ी सेलिब्रिटी होने के बावजूद सिंपल बिना किसी मीडिया में जानकारी के शादी की थी। सपना चौधरी (Sapna Choudhary husband) की शादी हरियाणा के मसहूर सिंगर वीर साहू से हुई है। सपना चौधरी और वीर साहू की जोड़ी एक साथ काफी जचती है। सपना चौधरी और वीर साहू की लव लाइफ बढ़िया चल रही है। 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपना चौधरी और वीर साहू की शादी (Sapna Choudhary marriage) से पहले जब शुरू शुरू में मुलाकात हुई तो सपना चौधरी को वीर साहू ज्यादा पसंद नहीं आए थे। लेकिन धीरे धीरे दोनों में बातचीज शुरू हुई तो सपना को अच्छा लगने लगा।   
सपना चौधरी (Sapna Choudhary dance) ने एक साक्षात्कार में कहा था कि जब वह पहली बार वीर साहू से मिलीं थी तो उनको वीर साहू खडूस लगे थे। वीर साहू को ज्यादा लोगों से बात करना पसंद नहीं था। वह ज्यादा मजाक करना भी पसंद नहीं करते थे।

 

Sapna Choudhary की ऐसे हुई मुलाकात


डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और मसहूर सिंगर वीर साहू की फिर एक अवॉर्ड शो में मुलाकात हुई। सपना चौधरी ने साक्षात्कार में बताया कि तब उन्होंने वीर साहू से बात की। जिसके बाद उनको समझ आया कि वीर खडूस नहीं हैं। उनको समझ आया जो दिखता है वह असल में होता नहीं है।  

 

कब हुई पहली मुलाकात


सपना चौधरी (Sapna Choudhary story) ने एक साक्षात्कार में कहा था कि साल 2015-16 के आसपास हरियाणा के हिसार की लाडवा गोशाला में एक कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम के दौराना वो वीर साहू से मिलीं थी। इसके बाद एक दूसरे को दोनों ने धीरे-धीरे समझना शुरू किया। फिर सपना को लगा कि वह वीर साहू से दूर नहीं रह सकती हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और आज दोनों की मैरिड लाइफ बढ़िया चल रही है। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत प्यारे लगते हैं। 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary veer sahu) और वीर साहू एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं और एक दूसरे की इज्जत भी बहुत करते हैं। सपना चौधरी ने एक साक्षात्कार में वीर साहू जमकर तारीफ की थी। वहीं वीर ने भी कहा था कि दुनिया की नजरों में कुछ भी हो, मेरे लिए सपना चौधरी एक दोस्त हैं। सपना चौधरी को वह एक एक्टर के तौर पर भी पसंद करते हैं। 


वहीं सपना ने भी एक बार बोला था कि उनके अंदर डांस की कला है, लेकिन गाती अच्छा नहीं हैं, इसलिए उन्होंने वीर साहू से शादी कर ली। सपना चौधरी अब 2 बच्चों की मां बन चुकी हैं और आलीशान जिंदगी जी रही है।