home page

Sapna Choudhary Story : सपना चौधरी को विधायक गिफ्ट कर रहा था कार, फिर मां ने दी ये नसीहत

Sapna Choudhary Story :सपना चौधरी को लोग डांसिंग क्वीन के नाम से जानते हैं। उनको लोग देसी क्वीन भी कहते हैं। सपना चौधरी को आज बच्चे से लेकर बूढ़ा तक जानता है। जब सपना चौधरी स्टेज पर आनी होती हैं तो लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। सपना चौधरी का डांसिंग करियर बहुत लंबा है। कई संघर्षों के बाद सपना चौधरी ने ऐसा करियर पाया है। सपना चौधरी के डांसिंग करियर में बहुत सारे किस्से भी हैं, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं।

 | 
Sapna Choudhary : सपना चौधरी को विधायक गिफ्ट कर रहा था कार, फिर मां ने दी ये नसीहत

HR Breaking News (Sapna Choudhary Story) सपना चौधरी ने डांस की शुरुआत मजबूरी में की थी। 13 साल की उम्र में सिर से पिता का साया उठा और आर्थिक तंगी के चलते घर पर कमाने की जिम्मेदारी आई तो सपना ने मनोरंजन की दुनिया में एंट्री की।

 

 

यहां भी सपना चौधरी के साथ बहुत से ऐस वाक्या हुए, जिनको सपना चौधरी भी आज भी याद करती हैं और उनके जीवन में वो किस्से एक सबक रहे हैं। इन्हीं में एक किस्सा है, जब सपना चौधरी को एक विधायक कार गिफ्ट कर रहा था और सपना की मां ने सपना को बड़ी नसीहत दी। 

 

 
लोग देते थे गिफ्ट


सपना चौधरी (Sapna Choudhary Story) ने एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में उन्हें लोग ज्यादा नहीं जानते थे। जब उन्हें इवेंट के लिए बुलाते तो पैसे और गिफ्ट देते थे।

 

गिफ्ट का ही एक किस्सा सपना चौधरी ने बताया। उनको यह गिफ्ट सॉलिड बॉडी पर डांस हिट होने के बाद मिल रहा था। इस दौरान वह मां पर गुस्सा भी हुईं थी। 

विधायक देना चाह रहा था फॉर्च्युनर 


सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका सॉलिड बॉडी पर डांस हिट हुआ था। इस दौरान यूपी के एक विधायक की ओर से उन्हें फोन आया विधायक को पता चला था कि सपना के फॉर्च्युनर बहुत पसंद है। सपना ने बताया कि फोन उनकी मां ने उठाया। विधायक ने कहा कि हम सपना को एक फॉर्च्युनर गिफ्ट करना चाहते हैं। 

मां ने दिया ये जवाब


सपना चौधरी ने बताया कि उनकी मां ने कहा कि नहीं चाहिए। आपका बहुत बहुत धन्यवाद, परंतु हमें नहीं चाहिए, लड़की को नहीं चाहिए।

इसपर सपना चौधरी गुस्सा (Sapna Choudhary Story) हो गईं और तीन दिन तक रोटी नहीं खाई। ना ही मां से बात करी। उन्होंने मां से पूछा कि फ्री में गाड़ी मिल रही थी क्यों नहीं ली।  


सपना की मां ने समझाई सपना को ये बात


सपना चौधरी ने बताया कि उनकी मां ने उस दिन कहा कि आज ये बंदा फ्री में कार क्यों दे रहा है। इसका क्या मतलब है? उनकी मां ने कहा कि खुद की कमाई से चार गाड़ी खड़ी कर लो, वोई तेरे लिए वैल्यू रखती हैं। यह फ्री की चीज वैल्यू नहीं रखती।  


मां की नसीहत के बाद आज नहीं किसी चीज की कमी


सपना चौधरी ने कहा कि मेरी मां ने मुझे बहुत कुछ चीजें सिखाई हैं। सपना ने कहा कि वह बहुत इमोशनल और मेहनती हैं। अपने काम से लोगों को जवाब दिया है।

सपना चौधरी ने मां से मिली सीख को आज तक याद रखा है। यहीं उनकी सफलता का राज है। सपना चौाधरी (Sapna Choudhary Story) के पास आज के समय में फॉर्च्युनर सहित कईं बड़ी गाड़ियां हैं।  

News Hub