home page

Sapna Choudhary ka Dance : 22 की उम्र में सपना को इस डांस ने पूरे देश में कर दिया फेमस, मिली दौलत और शौहरत

Sapna Choudhary ka Dance :सपना चौधरी का डांस की इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना चौधरी जब डांस करती हैं तो स्टेज पर ठुमकों से फैंस के दिल को लूट लेती हैं। सपना चौधरी का डांस ऐसा होता है कि हर गाने के बोल पर अलग एक्सप्रेशंस देखने को मिलते हैं। इसमें बैली डांस से लेकर देसी ठुमकों का तड़का देखने को मिलता है। 

 | 
Sapna Choudhary ka Dance : 22 की उम्र में सपना को इस डांस ने पूरे देश में कर दिया फेमस, मिली दौलत और शौहरत

HR Breaking News (Sapna Choudhary ka Dance) सपना चौधरी के डांस की शुरुआत इतेफाक से हुई थी। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की थी। पिता का साया सिर से उठने के बाद मनोरंजन की दुनिया में आई सपना चौधरी ने एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़कर रागनी गाने से शुरुआत की थी।

 


ऐसे डांसर बनीं सपना चौधरी
 

सपना चौधरी एक दिन एक रागनी कंपटिशन में गाने के लिए गई थीं। रागनी प्रोग्राम के दौरान बीच बीच में डांस का तड़का भी लगाया जाता है। हुआ ये कि एक दिन डांस करने वाली कलाकार नहीं पहुंची। 

 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary ka Dance) के कंधों पर यह जिम्मेदारी आ गई। सपना चौधरी ने इतना प्यारा डांस किया कि लोगों ने उनके डांस की डिमांड करनी शुरू कर दी और वह डांसर हीं बन गई। 

 

 

पहले कुछ क्षेत्र में हुई फेमस
 

सपना चौधरी की डांस में एंट्री ढाई लीटर दूध गाने पर डांस से हुई थी। इसके बाद वह बहुत समय तक सीमित क्षेत्र में फेमस रहीं, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में उनके नाम को सुनते ही हजारों की भीड़ पहुंचती थी। परंतु, सपना चौधरी (Sapna Choudhary ka Dance) को अभी प्रसिद्धी मिलनी बाकी थी। 

 

 
इस डांस ने दिलाई दौलत शौहरत
 

सपना चौधरी ने (Sapna Choudhary ka Dance) 22 की उम्र में ऐसा डांस किया जिससे वह देशभर में मशहूर हो गई। उनका यह डांस तेरे रेट बढ़ गए गाने पर था। इस डांस ने उन्हें देशभर में अलग पहचान दी।

उनके चाहने वालों की एक बड़ी संख्या हो गई। सपना चौधरी (Sapna Choudhary ka Dance) के डांस में अलग ही बात है। इसी डांस से सपना चौधरी ने दौलत और शौहरत हासिल की। 

बॉलीवुड तक पहुंची पर नहीं छोड़ी स्टेज
 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary ka Dance) ने यहां से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। उनकी फैन फॉलोइंग को देखते हुए उन्हें  बिग बॉस में बुलाया गया। उन्होंने बिग बॉस में जमकर धमाल मचाया था।

बिग बॉस से बाहर आने के तुरंत बाद ही उन्हें भोजपुरी सिनेमा में काम किया। इसके बाद सपना चौधरी ने बॉलीवुड में पहली फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स की। इसके बाद भी सपना चौधरी ने स्टेज को नहीं छोड़ा।