home page

Sapna Choudhary ka Dance : सपना चौधरी को इस डांस ने पहुंचा दिया बुलंदियों पर, मिली दौलत और शौहरत

Sapna Choudhary ka Dance : सपना चौधरी का डांस फैंस को दीवाना बना देता है। इन दिनों सपना चौधरी के बारे में बच्चों से लेकर बुढ़ा तक जानता है। उनके डांस को देखकर लोग दीवाने हो जाते हैं। सपना चौधरी के डांस का क्रेज अलग ही है। कई साल से सपना चौधरी डांस इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाए हुए है। परंतु क्या आपको पता है कि सपना चौधरी को यह दौलत और शोहरत और इतनी बुलंदी कैसे मिली। तो आईए जानते हैं सपना चौधरी के जीवन की कहानी।

 | 
Sapna Choudhary ka Dance : सपना चौधरी को इस डांस ने पहुंचा दिया बुलंदियों पर, मिली दौलत और शौहरत

HR Breaking News (Sapna Choudhary ka Dance) सपना चौधरी डांस इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उनको देसी क्वीन और डांसिंग क्वीन के नाम से लोग जानते हैं। परंतु, सपना चौधरी के डांस की शुरुआत ही इतेफाक से हुई थी। इससे पहले सपना चौधरी एक गायिका थीं। वहीं, गायिका भी मजबूरी में बनी थीं। सपना के डांसर बनने के बाद बुलंदियों तक पहुंचने में भी समय लगा है।

 

 

बनना चाहती थीं अफसर
 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary Life story) बचपन में पढ़ लिखकर डांसर बनना चाहती थीं। जब वह 13  साल की थीं तो सिर से पिता का साया उठ गया। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।

 

भाई छोटा था तो घर खर्च की जिम्मेदारी 13 साल की सपना पर आ गई। सपना चौधरी घर चलाने के लिए एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ जुड़ गईं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) ने मनोरंजन की दुनिया में गायकी से शुरुआत की।  


 

इतेफाक से डांसर बनीं सपना चौधरी
 

डांसिंग क्वीन के नाम से जानीं जानें वाली सपना चौधरी की गायकी का जलवा चल रहा था। रागनी गाने गईं सपना को एक दिन डांस करने वालीं कलाकार की जगह परफोर्म करने का मौका मिला।

सपना ने ढाई लीटर दूध गाने पर (Sapna Choudhary Dance) ऐसा गजब का डांस किया कि उनका यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस डांस को लोगों ने बहुत पसंद किया। यहीं से सपना चौधरी डांसर बन गईं। 


 

इस गाने ने दिलाई दौलत शौहरत
 

सपना चौधरी के दो डांस उनको फेमस करने में ज्यादा अहम भूमिका निभातें हैं। पहला डांस तेरी आंख्या का यो काजल पर और दूसरा डांस सॉलिड बॉडी गाने पर पूरे भारत ही नहीं, विदेशों में भी जाना जाने लगा। सपना चौधरी ने इस गाने पर (Sapna Choudhary Dance) गजब के डांस किए हैं। सपना चौधरी के डांस को देखकर लोग भी झूमने लगे। यहीं से सपना चौधरी को प्रसिद्धी और दौलत शौहरत मिली। 

गांव की स्टेज से बॉलीवुड तक का सफर किया तय
 

इसके बाद तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) के शो देशभर में आयोजित होने लगे। उनकी प्रसिद्धी को देखते हुए बिग बॉस हाऊस में भी उनको बुलाया गया। सपना चौधरी ने अपने डांस का जलवा इसके बाद बॉलीवुड में भी दिखाया। सपना चौधरी ने गांव की स्टेज से बॉलीवुड तक का सफर तय किया।