home page

Sapna Choudhary Dance : 22 की उम्र में सपना चौधरी का पहला हिट डांस, जिसने दी दौलत और शौहरत

Sapna Choudhary Dance : सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बच्चों से लेकर बूढ़ा तक सपना चौधरी को जानता है। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली सपना चौधरी की डांस की शुरुआत की कहानी काफी दिलचस्प है। उनके इस सफर में काफी मोड़ आए हैं। सपना चौधरी के डांस (Sapna Choudhary Dance) की शुरुआत तो हो गई थी लेकिन उनको यह पापुलैरिटी ऐसे ही नहीं मिल गई है। आईए जानते हैं सपना चौधरी के जीवन में आए टर्निंग पॉइंट के बारे में।

 | 
Sapna Choudhary Dance : 22 की उम्र में सपना चौधरी का पहला हिट डांस, जिसने दी दौलत और शौहरत

HR Breaking News (Sapna Choudhary Dance) सपना चौधरी अपने डांस की वजह से देश ही नहीं दुनिया में भी अपना अलग रुतबा रखती हैं। कुछ दिन पहले ही सपना चौधरी कान्स अवॉर्ड शो में शिरकत कर चुकी हैं। सपना चौधरी का यूनिक डांस लोगों को काफी पसंद आता है। सपना चौधरी के हिट होने के पीछे एक गाने का अहम रोल रहा है।

 

 

सपना के शो देखने के लिए भीड़ रहती है बेकरार
 

सपना चौधरी के शो देखने के लिए भीड़ बेकरार रहती है। सपना चौधरी कभी भी अपने दर्शकों को निराश नहीं करती है। वह हमेशा हंसते हुए चेहरे के साथ गाने के बोल के हिसाब से अपने शरीर के अंग को मटकाती हैं। सपना चौधरी का डांसिंग स्टाइल बुजुर्गों को भी काफी पसंद है। 

 

 

22 की उम्र में देश डांस में मिली प्रसिद्धी
 

सपना चौधरी ने काफी कम उम्र में मनोरंजन की दुनिया में कदम रख लिया था लेकिन उनको आते ही सफलता नहीं मिल गई है। सपना चौधरी ने सफल होने के लिए निरंतर मेहनत की है जिसका परिणाम आज सबके सामने है। 22 साल की उम्र में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर ऐसा छाया की हर जगह सपना चौधरी की डिमांड बढ़ गई। 

 

 

इस गाने से आया टर्निंग प्वाइंट 
 

सपना चौधरी की जिंदगी में डांस में प्रसिद्ध होने के लिए एक गाने का अहम योगदान रहा है। दरअसल सपना चौधरी ने अपने मनोरंजन की दुनिया की शुरुआत गायक की थी। लेकिन एक दिन हुआ ऐसा की स्टेज पर आइटम सॉन्ग के तौर पर डांस करने वाली अदाकारां प्रोग्राम में नहीं पहुंची। 

 

आयोजकों ने पब्लिक का गुस्सा शांत करने के लिए सपना चौधरी को डांस (Sapna Choudhary Dance) की जिम्मेदारी दी। इसमें सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने तेरे रेट बढ़ गए पर ऐसा गजब का डांस किया कि यह वीडियो हर जगह वायरल हो गया।  

इसके बाद तो सपना चौधरी के डिमांड इतनी बढ़ गई कि उसको हर स्टेज शो के लिए बुलाए जाने लगा। कुछ दिन तक तो सपना ने रागिनी के बीच में ही परफॉर्मेंस दी लेकिन बाद में सपना चौधरी के अलग से शो लगाने शुरू हो गए।

बॉलीवुड में भी कर चुकी हैं डेब्यू
 

सपना चौधरी हरियाणा के गांव के देहाती स्टेज से निकलकर बॉलीवुड तक एंट्री कर चुकी हैं। कुछ समय पहले ही सपना चौधरी बिग बॉस में भी दिखाई दी थीं। इसके बाद सपना चौधरी की प्रसिद्ध और ज्यादा बढ़ गई। सपना चौधरी का डांस देखकर फैंस पहली बार में ही दीवानी हो जाते हैं।

इस गाने से मिली दौलत शोहरत 
 

ढाई लीटर दूध गाने से तो सपना चौधरी के डांस की शुरुआत हुई लेकिन सपना चौधरी को और भी ज्यादा प्रसिद्ध तेरी अखियां का यो काजल गाने से मिली। इस गाने पर उनका वीडियो इतना छाया की अन्य राज्यों में भी सपना चौधरी के स्टेज शो होने लगे। ऐसे में 22 की उम्र में सपना चौधरी के पास दौलत और शौहरत हो गई।