Sapna ka Dance : सपना चौधरी को पहली बार इस गाने से मिली दौलत और शौहरत, फिर नहीं देखा पीछे मुड़कर
Sapna ka Dance :सपना चौधरी डांस की दुनिया में क्रेजी डांस के लिए जानी जाती हैं। उनके डांस का क्रेज आज भी पहले की तरह है। उनके सामने बहुत सारी डांसर आईं, लेकिन कोई टिक नहीं पाई। सपना चौधरी के डांस में अलग ही मजा लोगों को आता है। उनको इस डांस ने ही दौलत शौहरत दिलाई है।

HR Breaking News (Sapna ka Dance) सपना चौधरी आज के समय में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनके डांस वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं। इन दिनों सपना चौधरी कुछ समय के गैप के बाद स्टेज पर आई हैं, लेकिन उनका क्रेज अब भी पहले की तरह ही है। सपना चौधरी को यह शौहरत और दौलत मिलने में काफी मेहनत करनी पड़ी है।
सपना ने ऐसे की डांस की शुरुआत
सपना चौधरी ने अपने डांसिंग करियर की शुरुआत मजबूरी में की थी। दरअसल वह तो एक अफसर बनना चाहती थी, परंतु उनके सर से 13 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया।
भाई भी छोटा था। घर में और कोई कमाने वाला नहीं था, जिस वजह से सपना चौधरी एक ओर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ जुड़ गई और वहीं से गायकी से अपनी शुरुआत करके सपना चौधरी (Sapna ka Dance) एक डांसर बन गईं।
इस डांस से हिट हुई सपना चौधरी
सपना चौधरी की जिंदगी का बड़ा मौड़ उनका पहला डांस ही था। सपना चौधरी पहले डांस से ही हिट हो गई थी। दरअसल हरियाणवी रागनी कंपटीशन में बीच-बीच में डांस का तड़का लगाया जाता था।
किसी वजह से डांसर स्टेज पर नहीं पहुंची तो सपना चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई। सपना चौधरी ने ढाई लीटर दूध गाने पर जबरदस्त डांस किया। लोग उनके डांस को देखते ही रह गए। इसके बाद उनके डांस (Sapna ka Dance) की डीमांड हर जगह होने लगी। सपना चौधरी फूल टाइम डांसर बन गईं।
इस डांस ने दिलाई दौलत शोहरत
सपना चौधरी को उनके डांस (Sapna ka Dance) में काफी दौलत शोहरत मिली। सपना चौधरी को दौलत शोहरत दिलाने वाला डांस खरबूजे सी जवानी गाने पर किया गया था। उनके डांस का क्रेज लगातार बढ़ता चला गया। यहां से सपना चौधरी को देश ही नहीं दुनिया में भी पहचान मिली।
बॉलीवुड तक का सफर किया सपना सपना चौधरी ने
सपना चौधरी (Sapna ka Dance) ने अपने डांस के दम पर बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। उनके डांस का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता चला गया। सपना चौधरी ने पहले बिग बॉस तो फिर बॉलीवुड में दोस्ती के साइड इफेक्ट नाम की फिल्म की, लेकिन सपना चौधरी ने डांस नहीं छोड़ा। सपना चौधरी ने कहा कि स्टेज उनका पहला प्यार है और वह इसे कभी नहीं छोड़ेंगी।