home page

सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ, आसन व प्राणायाम किया

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार की अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बरवाला रोड स्थित जिंदल पार्क में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हिसार के विधायक कमल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता ने की जबकि संचालन प्रदेश महासचिव विनोद धवन ने किया।
 | 
सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ, आसन व प्राणायाम किया

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार की अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बरवाला रोड स्थित जिंदल पार्क में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हिसार के विधायक कमल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता ने की जबकि संचालन प्रदेश महासचिव विनोद धवन ने किया। योगा शिविर में शिक्षक मुकेश कुमार व वीरसेन जैन ने विभिन्न आसन व प्राणायाम करवाये जिसे उपस्थित सभी लोगों ने उत्साह के साथ किया। विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता ने योग दिवस के उपलक्ष्य पर लगाये गए शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए योग अति आवश्यक है। दुनिया के 176 से अधिक देश योग दिवस मना रहे है।

वैश्विक जलवायु परिवर्तन व खाद्य सुरक्षा को लेकर वैश्विक स्तर पर करेंगे सहयोग : प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज


प्रांतीय महासचिव विनोद धवन ने बताया कि संस्था समय-समय पर सेवा के अनेक प्रोजेक्ट लगाती रहती है। आज प्रदेश की सभी शाखाएं किसी न किसी रूप में योग दिवस मना रही है। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी ने कमल गुप्ता का स्वागत किया।
सेवा संघ के प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक योगेश बिदानी, प्रदेश महासचिव विनोद धवन, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता, प्रदेश महिला प्रमुख रम्मी गुप्ता, महिला अध्यक्ष पूनम नागपाल, प्रचार सचिव संदीप भाटिया, जिला सचिव कमल कक्कड़, शाखा अध्यक्ष विनोद गोयल, शाखा सचिव जतिन वधवा, शाखा कोषाध्यक्ष सुमित मित्तल, प्रदेश उप अध्यक्ष तिलक आहुजा, जगदीश बंसल, नितिका सिधर, सुमन धवन, अनिता बूरा, विनोद जिंदल, राधेश्याम मेहता, वीरभान बंसल, हरिप्रकाश सिंघल, दीपक, विजय नागपाल, संजीव राजपाल, रंजीव राजपाल, विनोद सोनी, गौरव, सुरेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष विकास जैन, सुरेश बत्रा, गिरिराज शर्मा आदि उपस्थित थे।

News Hub