home page

दिवाली पर लोगों को दी जाएगी दो घंटे पटाखे बेचने व बजाने की छूट : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

फतेहाबाद, 8 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि दिवाली पर लोगों को दो घंटे पटाखे बेचने व बजाने की छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण और एनजीटी के दिशा निर्देशों की पालना में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ही पटाखे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया
 | 
दिवाली पर लोगों को दी जाएगी दो घंटे पटाखे बेचने व बजाने की छूट : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

फतेहाबाद, 8 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि दिवाली पर लोगों को दो घंटे पटाखे बेचने व बजाने की छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण और एनजीटी के दिशा निर्देशों की पालना में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ही पटाखे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रदेश में दिवाली के दिन नागरिक सिर्फ दो घंटे पटाखे बजा सकते हैं। मुख्यमंत्री रविवार को गांव दौलतपुर में पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया की भतीजी के शादी समारोह में पहुंचे थे।

90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने हाईकोर्ट से अपने पति की अस्थियां दिलाने की मांग की

इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण के कारण ही देखा गया है कि कोरोना के संक्रमित मरीजों में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदूषण सुधारने और कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने के मद्देनजर पटाखे बेचने व बजाने पर प्रतिबंधित किया गया है। इससे पूर्व पुलिस लाइन में फतेहाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा, उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने स्वागत किया।

जिसके लिए परिवार वालों को छोड़कर कोर्ट में जाकर की शादी अब उसी ने कर लिया किनारा, दो महीने के नवजात को लेकर भटक रहा ये शख्स

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एमबीबीएस छात्रों की मेडिकल फीस की बढ़ोतरी के सवाल पर कहा कि फीस में मामूली बढ़ोतरी की गई है। पिछले काफी सालों से इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। दूसरे राज्यों की तुलना में हरियाणा में मेडिकल फीस अब भी काफी कम है। दस लाख के बॉंड भरवाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इसलिए शामिल किया गया है ताकि छात्र एमबीबीएस करने के बाद प्रदेश में नौकरी कर सके और अपनी सेवाएं प्रदेश के नागरिकों के लिए दें। छात्रों का रूझान प्रदेश में नौकरी करने की ओर बढ़ाने के लिए बॉंड भरवाने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसान आंदोलन बेअसर है। तीनों कृषि कानून किसानों के हक में है। कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही थी। कांग्रेस का चेहरा विधानसभा सत्र में बेनकाब हो चुका है। प्रदेश के लोगों ने देखा कि कांग्रेस इस पर सस्ती राजनीति कर रही थी। विधानसभा में चर्चा में भाग न लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में यह जरूरी है कि पहले चर्चा हो और उसके बाद ही वोटिंग होती है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बिहार के नतीजों और एग्जिट पोल का हरियाणा की राजनीति के परिदृश्य में कोई महत्व नहीं है। सोनीपत में जहरीली शराब पीकर मृत्यु होने की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक और कानूनी स्तर पर सही नहीं है। प्रदेश सरकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए एफआईआर के भी आदेश दिए है। मरने वालों के परिजनों को राहत राशि की घोषणा भी सरकार की ओर से की गई है। शराब की अवैध बिक्री में शामिल पाए जाने वाले दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डेरा चीफ की पैरोल मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल मैनुअल के तहत सनराइज से सनसेट तक पैरोल देने के विशेषाधिकार स्थानीय जेल प्रशासन को होता है। उसमें सुरक्षा से संबंधित मामले भी संबंधित जिला प्रशासन द्वारा उठाए जाते हैं। नियमानुसार ही इसमें पैरोल दी गई है।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, विधायक दुड़ाराम, विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, सुरेश दौलतपुरिया, जिप अध्यक्ष राजेश कसवा, उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एसडीएम कुलभूषण बंसल, नगराधीश अनुभव मेहता, नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, एडवोकेट द्वारका प्रसाद मांझू, महेश शर्मा, राजेन्द्र प्रजापति, नरेश सरदाना, व्यासकरण लूथरा, बार एसोसिएशन के प्रधान राजेन्द्र कुकडेजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।