home page

हत्या कर युवक युवती को नहर में फेंका, केवल अंडर गारमेंट्स में मिला महिला का शव

रोहतक। नहर में युवक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवती का शव अर्धनग्न हालत में बाहर निकाला। जिस तरीके से दोनों के शव मिले हैं उसे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कर शवों को नहर में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही
 | 
हत्या कर युवक युवती को नहर में फेंका, केवल अंडर गारमेंट्स में मिला महिला का शव

रोहतक। नहर में युवक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवती का शव अर्धनग्न हालत में बाहर निकाला। जिस तरीके से दोनों के शव मिले हैं उसे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कर शवों को नहर में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव का पता तब चला जब दोपहर के समय कुछ लोग नहर की पटरी से गुजर रहे थे तभी उन्होंने एक युवती का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। युवती की उम्र करीब 20 साल की है जिसके शरीर पर केवल अंडर गारमेंट्स थे। इसके अलावा कोई कपड़ा नहीं था। शव देख कर लग रहा है कि उसकी कई दिन पहले हत्या हुई है।

पुलिस उसके शव को बाहर निकाल ही रही थी कि तभी पीछे से एक युवक का शव बह कर आया। लगातार दो शव मिलने से पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने दूसरे शव को भी पानी से बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 30 साल दिख रही है। जिसने सफेद रंग की टी शर्ट और पेंट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ पर एमके लिखा हुआ था।

पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकाल कर उनकी शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। उनके पास से कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिसके आधार पर उनकी पहचान हो सके। प्राथमिक जांच में उनके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले।