home page

Assembly Election 2022 Live: यूपी में तीन मंत्री और 11 विधायकों के भाजपा छोड़ने से चिंता में योगी, पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंथन जारी

HR Breaking News State Assembly Election 2022 : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। Assembly Election 2022 Live : भाजपा को
 | 
Assembly Election 2022 Live:  यूपी में तीन मंत्री और 11 विधायकों के भाजपा छोड़ने से चिंता में योगी, पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंथन जारी

HR Breaking News State Assembly Election 2022 : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है।

Assembly Election 2022 Live : भाजपा को लगा 12वां झटका, एक ओर विधायक ने दिया इस्तीफा

इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। अब तक योगी कैबिनेट के तीन मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके है। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं। जिसे लेकर यूपी के सीएम योगी की चिंता बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी की अध्यक्षता में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है।

PM Modi Meeting: पीएम मोदी ने बुलाई सीएम की बैठक, क्या फिर से लॉकडाउन लगेगा?

बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों के पैनल पर केंद्रीय चुनाव समिति चर्चा करेगी। बताया जा रहा है कि भाजपा की कोर कमेटी ने विधानसभा चुनाव में पहले और दूसरे चरण की 113 सीटों सहित करीब 150 से अधिक प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए है।बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई बड़े नेता पार्टी के मुख्यालय पहुंच गए हैं।

Haryana News हरियाणा में डीसी की बढ़ाई पावर, दी गई अतिरिक्त शक्तियां

वहीं कोरोना से संक्रमित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअली माध्यम से जुड़ेंगे।

इन्होंने भाजपा को कहा अलविदा

  1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा।
  2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।
  3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।
  4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चौबे।
  5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
  6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
  7. बृजेश प्रजापति, विधायक
  8. रोशन लाल वर्मा, विधायक
  9. विनय शाक्य, विधायक
  10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
  11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
  12. मुकेश वर्मा, विधायक
  13. धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री
  14. बाला प्रसाद अवस्थी, विधायक

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि जल्द ही वह भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उधर, विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि शाक्य ने एक दिन पहले ही इसका एलान कर दिया है।

अखिलेश का बड़ा बयान
अखिलेश यादव ने टिकट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के नामों पर फैसला लेने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। भाजपा के विधायक और मंत्री अगर आ रहे हैं तो हम उनका स्वागत कर रहे हैं। कुछ लोग हमारे यहां आ रहे हैं, तो कुछ हमारे यहां से जाएंगे भी। ऐसे में टिकट तय करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।


मायावती ने चल दिया नया दांव
कांग्रेस छोड़कर हाल ही में समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हुए इमरान मसूद को बड़ा झटका लगा है। इमरान के सगे भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे नोमान मसूद को सहारनपुर के गंगोह विधानसभा सीट से बसपा ने टिकट दे दिया है। बुधवार रात नोमान ने मायावती से मुलाकात करने के बाद लोकदल छोडकर बसपा का दामन थाम लिया।

वहीं, मुजफ्फरनगर में भी बसपा ने सियासी चाल चल दी। यहां यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे सईदुज़्ज़मां के बेटे सलमान सईद भी कांग्रेस छोड़कर बसपा की हाथी पर सवार हो गए हैं। सलमान को बीएसपी ने चरथावल विधानसभा की सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।