home page

दिल्ली ले जाकर करते थे भ्रूण लिंग जांच, हर दो किलोमीटर महिला को दूसरे आदमी के करते थे हवाले

पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 3 लोगों को भ्रूण लिंग जांच करवाते पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी महिलाओं को दिल्ली ले जाकर गर्भ में पल रहे भ्रूण लिंग जांच करवाते थे। वहीं पुलिस छापेमारी के दौरान दो अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस पूछताछ
 | 
दिल्ली ले जाकर करते थे भ्रूण लिंग जांच, हर दो किलोमीटर महिला को दूसरे आदमी के करते थे हवाले

पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 3 लोगों को भ्रूण लिंग जांच करवाते पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी महिलाओं को दिल्ली ले जाकर गर्भ में पल रहे भ्रूण लिंग जांच करवाते थे। वहीं पुलिस छापेमारी के दौरान दो अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लिंग जांच कराने के नाम पर 40 से ₹50000 लेते थे। आरोपियों के कब्जे से ₹20000 की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम इंचार्ज डॉ जेपी प्रसाद ने बताया कि सीएमओ को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति जिले से गर्भवती महिलाओं को भी ले ले जाते हैं और वहां जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाते हैं। इसकी एवज में आरोपी 40 से ₹50000 लेते हैं। डॉक्टर जेपी प्रसाद के नेतृत्व में डॉ निधि, सरोज, ड्रग कंट्रोलर अधिकारी डॉक्टर कृष्ण, लीगल एडवाइजर, संजय गुप्ता की टीम गठित की गई। टीम ने एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाया और उसे रुपए देकर राजूदि्दन से संपर्क करने के लिए कहा। महिला ने राजूदि्दन से संपर्क किया तो उसने दिल्ली के एक अस्पताल जोकि शास्त्री नगर दिल्ली में है वहां बुलाया। जब महिला वहां पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला को वहां अकेले छोड़ पास ही अन्य जगह पर रुक गई।

महिला ग्राहक की मुलाकात राजूदि्दन से हुई। राजूदि्दन में कुछ दूर अपने फोन पर बात करने के बाद ₹40000 में लिंग जांच कराने की बात कही। इसके बाद वह महिला ग्राहक को एक ऑटो में बैठाकर नई दिल्ली ले आया। यहां राजूदि्दन ने महिला को मनोज नाम की लड़के से मिलवाया। जोकि उसे अपनी बाइक पर बैठाकर लोनी बॉर्डर की तरफ चला गया। टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी। कुछ दूरी पर जाने के बाद मनोज ने महिला को एक अन्य लड़के के हवाले किया जोकि अपनी बाइक पर महिला को दिल्ली डॉयलॉजिस्ट सेंटर लोनी गाजियाबाद में लेकर गया। जहां पर महिला का अल्ट्रासाउंड कर उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच करवाई और उसके गर्भ में लड़की होने की बात बताई।

 इसके बाद महिला को वापस लोनी गोल चक्कर आने लगा तो रास्ते में महिला को जोगिंदर नाम के व्यक्ति से मिलवाया। जोगिंदर महिला को लेकर लोनी गोल चक्कर पर आ गया। जहां राजूदि्दनपहले से ही वहां मौजूद था इसके बाद दोनों महिलाओं को वापस छोड़ने के लिए अस्पताल आए। जहां टीम ने उन्हें काबू कर लिया। राजूदि्दन की तलाशी में उसे ₹16000 और जोगिंदर से ₹4000 की राशि मिली है। उन्होंने बताया कि वो सुनील नाम के व्यक्ति के कहने पर ये काम करते हैं।  जिसके बाद दोनों की निशानदेही पर को गिरफ्तार कर लिया गया।