home page

Tikri border पर खुला पांच फीट का रास्ता

HR BREAKING NEWS. सुबह तक तनाव की स्थिति थी के बाद Tikri border से रास्ता खोलने को लेकर किसान सहमत हो गए हैं। फिलहाल यहां से दोपहिया और एंबुलेंस के लिए रास्ता खोल दिया गया। अभी तक पूरा रास्ता खोलने पर कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा की कमेटी ने Tikri
 | 
Tikri border पर खुला पांच फीट का रास्ता

HR BREAKING NEWS. सुबह तक तनाव की स्थिति थी के बाद Tikri border से रास्ता खोलने को लेकर किसान सहमत हो गए हैं। फिलहाल यहां से दोपहिया और एंबुलेंस के लिए रास्ता खोल दिया गया। अभी तक पूरा रास्ता खोलने पर कोई सहमति नहीं बन पाई। 

इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा की कमेटी ने Tikri border पर अपनी मीटिंग की। बाद में उद्यमियों ने भी अपना पक्ष रखा। इसके बाद किसान बॉर्डर पर दोपहिया और एंबुलेंस के लिए रास्ता खोलने पर सहमत हो गए। दिल्ली पुलिस के साथ बातचीत में सहमति जताने के बाद रास्ते को खोला गया। हालांकि किसानों ने अभी यह भी शर्त रखी हुई है कि रास्ते को सुबह खोला जाएगा और रात को बंद किया जाएगा लेकिन एंबुलेंस की जरूरत तो रात को भी होगी उस वक्त रास्ता कैसे बनेगा इस पर अभी सहमति नहीं बन पाई।

आंदोलनकारियों ने पांच फीट से ज्यादा रास्ता नहीं दिया है। कार और इससे बड़े वाहनों को रास्ता न देने पर आंदोलनकारी अड़ गए हैं। उधर, दिल्ली और हरियाणा पुलिस का भी अलग-अलग मत है। दिल्ली पुलिस Tikri border से केवल दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक को ही चालू करने को तैयार है। यहां से दिल्ली में एंट्री पर वह सहमत नहीं है।

जबकि हरियाणा पुलिस वन-वे से दोनों तरफ के ट्रैफिक को चालू करने पर जोर दे रही है। फिलहाल तो दोनों सूबों की पुलिस इस बार्डर से आंदोलनकारियों से कारों के लिए भी रास्ता चाह रही है, लेकिन वे तैयार नहीं।

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और टीकरी बार्डर पर आंदोलन के नेता बूटा सिंह ने बैठक के बाद कहा कि टीकरी बार्डर से रास्ता खोलने पर दिल्ली और हरियाणा पुलिस का अलग-अलग मत है। जबकि हमारा मत दोनों से अलग है। अगर कारों के लिए रास्ता खुला तो यहां पर रोजाना हादसे होंगे। बैठक में जो बातें हुई, उससे संयुक्त मोर्चा को अवगत कराया जाएगा। छह नवंबर को संयुक्त मोर्चा की सिंघु बार्डर पर बैठक होगी। शनिवार सुबह 10 बजे प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आएंगे। हम यहां से पांच फीट का रास्ता खोलने पर सहमत हैं।