किसान आंदोलन में तो डंडे चलाने वाले है, उपद्रवी है उनको वहां जाकर कौन समझाएं: डॉ. संजय

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। किसान आंदोलन में तो डंडे चलाने वाले है, उपद्रवी है उनको वहां पर जाकर कौन समझाएं। किसान को घर पर है। आंदोलन अब किसान आंदोलन नहीं रहा। वहां पर बलत्कार हो रहे है, व्यक्ति को आग लगाई जा रही है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा का। वे सोमवार को हिसार पार्टी के कार्यालय में वर्करों की मीटिंग लेने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही किसान का भला किया है। फसलों के बेहतर रेट दिए जा रहे है। 11 तरह की फसल खरीदी जा रही है। खरीदी गई फसलों का समय पर भुगतान किया जा रहा है। किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब किसानों का आंदोलन नहीं रहा। दिल्ली बार्डर पर जहां किसान बैठे है वहां के आसपास के ग्रामीणों ने भी आंदोलनकारियों को जगह खाली करने का समय दिया है।
कुमारी सैलजा ने कहा:किसान हितों से खिलवाड़ कर रही भाजपा-जजपा सरकार
24 जून को होगी बैठक उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आगामी 24 जून को होगी। चंडीगढ़ से संचालित होने वाली इस बैठक का आयोजन वर्चुअल और प्रत्यक्ष दोनों माध्यमों से प्रदेश के 6 विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, जिससे उस स्थान के आसपास के कार्यकर्ता बैठक में शामिल हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने कोरोना से संबंधित गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के आयोजन में सावधानी के तौर पर बैठक को एक स्थान पर न करके प्रदेश के 6 अलग अलग स्थानों पर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़, जींद, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक और गुरुग्राम के आसपास के कार्यकर्ता निर्धारित स्थान पर प्रदेश कार्यकारिणी में उपस्थिति होंगे। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं हरियाणा के प्रभारी विनोद तावड़े, सांसद एवं सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी चंडीगढ़ में उपस्थित रहकर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को संबोधित करेंगे। डॉ. शर्मा ने बताया कि बैठक के समापन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से वर्चुअल जुडक़र कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम खट्टर ने लाइव प्रसारण कर किया योग
डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के मद्देनजर पिछले लगभग 15 महीने से भाजपा की ज्यादातर बैठकें वर्चुअल माध्यम से ही हो रही है। आगामी 24 जून को होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की यह पहली बैठक है जिसमे प्रत्यक्ष और वर्चुअल दोनों माध्यमों से कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में हरियाणा की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व रूप जनसंघ के संस्थापक और महान देशभक्त जिन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया ऐसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से उनकी जन्म जयंती 6 जुलाई तक एक पूरे पखवाड़े में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में 20 हजार स्थानों पर एक लाख पौधे लगाकर उनको याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसी के साथ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ता पार्टी द्वारा गठित 306 मंडलों में प्रत्येक मंडल में एक तालाब को प्लास्टिक मुक्त करते हुए स्वच्छता का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने हमेशा ही लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण 25 जून 1975 की मध्यरात्रि को देश में लगाया आपातकाल था। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के इस कुकृत्य से आज की पीढ़ी को अवगत करवाने के लिए 25 जून को प्रदेश के सभी जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन करने जा रही है।
पत्रकार सम्मेलन में भाजपा के जिला अध्यक्ष कै. भूपेंद्र वीरचक्र, प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, प्रदेश सह प्रवक्ता सुदेश कटारिया, जिला महामंत्री प्रवीण पोपली व एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी, देवेंद्र शर्मा देव, कृष्ण खटाना, सुनीता रेड्डू, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, सह मीडिया अंकित राज शर्मा, आईटी मीडिया प्रभारी विजय नागपाल, रमेश मिर्जापुर, सुरेंद्र सिंह सैनी, आशीष जोशी, सीमा शर्मा, संजय सेहरा व कार्यालय प्रमुख हेमंत शर्मा आदि उपस्थित रहे।