home page

बिखरे अरमान : आशियानों से निकलती आग की लपटो को देख गरीबों के अरमान भी जले

हिसार। सेक्टर 16-17 के पास बनी झुग्गी झोपड़ियों में गुरुवार दोपहर बाद आग लग गई। देखते देखते आग ने एक के बाद एक कई झोपड़ियों की चपेट में ले लिया। झोपिड़ियों के अंदर रखे छोटे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे। धमाकों की आवाज को सुनकर लोग घरों से बाहर आए। आग को
 | 
बिखरे अरमान : आशियानों से निकलती आग की लपटो को देख गरीबों के अरमान भी जले

हिसार। सेक्टर 16-17 के पास बनी झुग्गी झोपड़ियों में गुरुवार दोपहर बाद आग लग गई। देखते देखते आग ने एक के बाद एक कई झोपड़ियों की चपेट में ले लिया। झोपिड़ियों के अंदर रखे छोटे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे। धमाकों की आवाज को सुनकर लोग घरों से बाहर आए। आग को देख दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने लगे। करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारण झुग्गी झोपड़ियों के अंदर रखा हुआ सारा सामान जल गया। आग कैसे लगी इस बारे में अभी कुछ नहीं पता।

ये भी पढ़ें…

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई:अजमेर जेल में बंद लॉरेंस के सिर पर 6 हत्याएं, सलाखों के पीछे से गैंग कर रहा ऑपरेट, गुर्गाें के पास मिल रहे मोबाइल

धमाकों की आवाज से गूंजा क्षेत्र

गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सेक्टर 16-17 के पास झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई। आग को देख वहां पर मौजूद बच्चे झुग्गियों से बाहर निकले और शोर मचाने लगा। अचानक आग बढ़ गई और वहां पर रखा हुआ छोटा गैस सिलेंडर फट गया। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। उन्होंने धुआं देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली पार्वती, नेहा, देवकी, संगीता आदि ने बताया कि वे काम करने के लिए सुबह बाहर गए थे। बच्चे घर पर थे। आग कैसे लगी इस बारे में कुछ पता नहीं।

बिखरे अरमान : आशियानों से निकलती आग की लपटो को देख गरीबों के अरमान भी जले

सब कुछ जल गया :

झोपड़ियां में रहने वाली महिलाओं का कहना है कि यहां पर करीबन 20 झोपडि़या बनी हुई है। सभी सुबह काम पर चले जाते है। दोपहर को पता चला कि झोपड़ियों में आग लग गई है। पता चलने पर वहां पर पहुंचे। देखा चारों तरफ आग की लपटे उठ रही थी। एक के बाद एक करीबन 15 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि संदूकों के अंदर रखा हुआ सामान भी जल गया। झोपड़ियों के अंदर रखा हुआ सब सामान जला हुआ था। महिलाओं का कहना है कि घर अंदर रुपये भी रखे हुए थे जो जल गए। इसके अलावा बच्चों की किताबें भी जल गई।

बिखरे अरमान : आशियानों से निकलती आग की लपटो को देख गरीबों के अरमान भी जले

ये भी पढ़ें…

यौन शोषण : 35 प्रतिशत महिलाएं व 16 प्रतिशत पुरूष यौन शोषण के शिकार लेकिन केवल 11 प्रतिशत ही केस होते है दर्ज, लॉकडाउन के दौरान भारत में हर रोज 109 बच्चियों का हुआ शोषण

मदद के लिए आगे आए लोग :

आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रवासी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने वहीं पर चंदा एकत्रित किया और उनके रात के खाने पीने और रहने की व्यवस्था की। लोगों का कहना है कि वे उनकी हर संभव मदद करेंगे।