दो नाबालिगों ने महिला के साथ किया रेप, जान से मारने की भी दी धमकी
यमुनानगर। जिले के क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दो नाबालिग लड़़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने पहले तो महिला की शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया लेकिन जब मामला एसपी तक पहुंचा तो अब जाकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं महिला का कहना है कि पुलिस उस पर समझौता बनाने का दबाव डाल रही है। महिला ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि उसका पति मजदूरी का काम करता है और वह घटना के दौरान मजदूरी पर गया हुआ था। महिला घर में अकेली थी तभी तो लड़के घर में घुसे। जब वह भागने लगी तो आरोपियों ने उसे स्टोर में बंद कर दिया और उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ रेप किया।
उसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि अगर किसी को उसने बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन करो घटना की जानकारी दी। फिर दोनों ने महिला थाने में मामले की शिकायत दी लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस थाने में उसे समझौता करने का दबाव बनाया गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद महिला एसपी कमलदीप के सामने पेश हुई और एसपी के आदेश पर पुलिस ने अब जाकर इस मामले में एफ आई आर दर्ज की है। दोनों आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
