home page

सात दिन के बाद भी हटाए गए कर्मचारियों की मांगे नहीं हुई पूरी, धरना जारी

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार में स्वास्थ्य विभाग ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में संजीवनी अस्पताल से हटाए गए 35 कर्मचारियों का जिला उपायुक्त कार्यालय पर चल रहा धरना आज 23वें दिन भी जारी रहा। ठेका कर्मचारी यूनियन की प्रधान पूजा चौधरी, सचिव सुमन व उपप्रधान शशी बाला ने संयुक्त बयान
 | 
सात दिन के बाद भी हटाए गए कर्मचारियों की मांगे नहीं हुई पूरी, धरना जारी

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार में स्वास्थ्य विभाग ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में संजीवनी अस्पताल से हटाए गए 35 कर्मचारियों का जिला उपायुक्त कार्यालय पर चल रहा धरना आज 23वें दिन भी जारी रहा। ठेका कर्मचारी यूनियन की प्रधान पूजा चौधरी, सचिव सुमन व उपप्रधान शशी बाला ने संयुक्त बयान में बताया कि 5 सितम्बर को उनकी मांगों को पूरा करने के लिये स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बातचीत हुई थी, मंत्री ने मांगों को पूरा करने के लिये एक सप्ताह का समय दिया था।

किसान 23 सितंबर को काले झंडे दिखाकर मनाएंगे काला दिवस

मंत्री द्वारा दिया गया समय पूरा हो चुका है। हटाये गये कर्मचारी अपने रोजगार के लिये मंत्री के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि मंत्री उनके साथ न्याय करेंगे। धरने पर भतेरी, पूनम, रेखा, राजेन्द्र, रेनू, शैलेन्द्र, सुनील, नरेश कुमार, मुकेश आदि भी बैठे। यूनियन की मुख्य मांगों में संजीवनी अस्पताल से हटाये गये 35 कर्मचारियों को बहाल किया जाए, सभी कर्मचारियों को सुरक्षा जॉब की गारंटी दी जाए। सभी कर्मचारियों को ईपीएफ व ईएसआई उपलब्ध करवाया जाए।