Hisar Anaj Mandi गेहूं के भाव में दो दिन से तेजी, जानिए आजा का ताजा मंडी भाव

HR Breaking News, हिसार ब्यूरो, हिसार के सेक्टर 14 के पास बनी नई अनाज मंडी में पिछले दो दिन से गेहूं के भाव में उछाल आ गया है। इस वजह से मंडी में आना वाला 90 प्रतिशत तक गेहूं प्राइवेट में बिक रहा है। मिल व आटा चक्की वाले मंडी में बाहर से किसानों से अच्छे दामों में गेहूं खरीद रहे है।
मिल मालिक गेहूं का भंडारण करने में लगे है। आटा चक्की वाले गेहूं भंडारण करने के बाद आटे की थैलियां बनाकर बेचते है। आटा की थैली का भाव भी ज्यादा मिलता है। शहर में आटे की थैली ही ज्यादा बिकती है।
किसान भाईयों के लिए जरूरी सूचना
मिल और आटा चक्की वाले मंडी में बाहर से ही किसानों से अच्छे दामों में खरीद रहे गेहूं
हालात यह हो गए है कि मंडी में दो दिन से गेहूं की सरकारी खरीद न के बराबर है। शुक्रवार को गेहूं का एक दाना भी सरकारी खरीद में नहीं बिका। शनिवार को गेहूं की सरकारी खरीद का भारतीय खाद्य निगम का दिन है। शनिवार को मंडी में दोपहर तक डेढ़ हजार क्विंटल से ज्यादा गेहूं आया हुआ है।
किसान भाईयों के लिए जरूरी सूचना
2016 से 2150 रुपये तक बिक रहा
दो दिन से गेहूं प्रति क्विंटल 2016 से 2150 रुपये तक बिक रहा है। कुछ आढ़ती स्टाक कर रहे है तो कुछ बाहर सप्लाई कर रहे है। ज्यादातर गेहूं मिल व आटा चक्की वालों के पास सप्लाई हो रहा है। इसी वजह से गेहूं के भाव में उछाल आया है। मगर गेहूं की सरकारी खरीद ना के बराबर हो रही है।
किसान भाईयों के लिए जरूरी सूचना
सरसाें के भाव में भी उछाल
इन दिनों मंडी में सरसों के भाव में भी उछाल आया है। सरसों प्रति क्विंटल 6200 से 6500 रुपये तक बिक रही है। मगर भाव बढ़ता देख किसानों ने घरों में ही सरसों रखना शुरू कर दिया है। उनको भाव में 10 हजार तक उछाल आने के आसार है।
किसान भाईयों के लिए जरूरी सूचना
मंडी सुपरवाइजर के अनुसार
शनिवार को भारतीय खाद्य निगम गेहूं की सरकारी खरीद कर रही है। प्राइवेट में गेहूं का भाव ज्यादा है। हमारी ओर से निरीक्षण किया जा रहा है।
----अशोक, मंडी सुपरवाइजर।