home page

इंद्रा कॉलोनी में बेसहारा पशु ने युवती को रौंदा

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार शहर में दो दिन से बेसहारा पशुओं ने आंतक मचाया हुआ है। पशु अपने सींगों में उठा कर लोगों को पटक रहे है। इतना ही नहीं पशुओं द्वारा उन्हें घसीटा भी जा रहा है। बेसहारा पशु की टक्कर से गत दिवस जवाहर नगर की गली नंबर तीन में रहने वाले 85
 | 
इंद्रा कॉलोनी में बेसहारा पशु ने युवती को रौंदा

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार शहर में दो दिन से बेसहारा पशुओं ने आंतक मचाया हुआ है। पशु अपने सींगों में उठा कर लोगों को पटक रहे है। इतना ही नहीं पशुओं द्वारा उन्हें घसीटा भी जा रहा है। बेसहारा पशु की टक्कर से गत दिवस जवाहर नगर की गली नंबर तीन में रहने वाले 85 वर्षीय सुंदरदास की मौत हो चुकी है। उस घटना के बाद भी न तो नगर निगम और न ही जिला प्रशासन जागा। मंगलवार दोपहर को शहर में एक और घटना हुई। एक आवारा पशु ने गली से गुजर रही एक युवती को रौंद दिया। काफी देर तक गाय उस युवती को सड़क पर घसीटी रही। लोगों ने बीच बचाव कर युवती की जान बचाई। घायल हालत में युवती को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती भाजपा नेता कर्ण सिंह की भतीजी बताई जा रही है। जो ये घटना हुई है वह एक आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बोला हमला, दामाद समेत तीन घायल

सामान लेकर घर लौट रही थी

इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली संजोलिका ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। सामान लेकर वापस घर की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान एक गाय पीछे ये आई और टक्कर मारने लगी। सींगों में उठा कर सड़क के बीच में गिरा दिया और फिर अपने पैरों से रौंदने लगी।शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग घर से बाहर आए और मुझे छुड़वाने लगे। एक बार गाय ने मुझे छोड़ दिया लेकिन फिर से मुझे घसीटा और फिर से पैरो से रौंदने लगी। शरीर पर लगी चोटें के कारण बेहोश गई। लोगों ने जैसे तैसे कर मुझे छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

गली में बच्चे भी नहीं खेल सकते

घायल संजोलिका की मां ने बताया कि पशुओं का बुरा हाल है। जो दुधारू पशु है उनके मालिक अपने पशुओं को दूध निकालने के बाद छोड़ देते है। शाम को बाइक पर आते है और गायों को दौड़ कर ले जाते है। जिसस कारण गली से गुजरना मुश्किल हो गया है। बच्चे गली में खेल नहीं सकते। दोपहर को बेटी को सामान लेने के लिए भेजा था। घर पहुंचने से पहले ही गाय ने उसको बुरी तरह से रौंद दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन पशुओं का इंतजाम किया जाए। ताकि लोग सकून से जी सकें। अब तो घर से बाहर निकलने से डर लगने लगा है।

News Hub