home page

भाजपा ने सिविल अस्पताल के सामने पुतला फूंकने का स्थान निर्धारित किया लेकिन किसानों के आने की आहट के चलते कार्यालय के आगे फूंका पुतला

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किसानों को दिल्ली और हरियाणा में जाकर आंदोलन करने के बयान पर हिसार के भाजपा नेताओं द्वारा आज विरोध प्रदर्शन किया गया। मीडिया को जारी सूचना में बताया कि सुबह साढ़े दस बजे सिविल अस्पताल के सामने कैप्टन अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी का
 | 
भाजपा ने सिविल अस्पताल के सामने पुतला फूंकने का स्थान निर्धारित किया लेकिन किसानों के आने की आहट के चलते कार्यालय के आगे फूंका पुतला

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किसानों को दिल्ली और हरियाणा में जाकर आंदोलन करने के बयान पर हिसार के भाजपा नेताओं द्वारा आज विरोध प्रदर्शन किया गया। मीडिया को जारी सूचना में बताया कि सुबह साढ़े दस बजे सिविल अस्पताल के सामने कैप्टन अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी का पुतला फूंका जाएगा, लेकिन भाजपा नेताओं को सूचना मिली की आंदोलन कर रहे किसान कार्यक्रम का विरोध करने के लिए आ रहे है। ऐसे में भाजपा नेताओं ने विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता, जिला प्रधान कैप्टन भूपेंद्र के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के बाहर ही पुतला फूंका।

हरियाणा में भाजपा के एक और नेता व्रजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं, तब तक भाजपा का कोई भी लाभ पद ग्रहण नहीं करूँगा

जानकारी अनुसार भाजपा की तरफ से मीडिया को सूचना दी की पंजाब सीएम और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सिविल अस्पताल के बाहर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। समय अनुसार मीडिया कर्मी वहां पहुंचे लेकिन, वहां पर न तो भाजपा नेता थे और न ही कार्यकर्ता। उसके बाद ट्रक यूनियन के सामने भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता नजर आए। करीब 11 बजे विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता, जिला प्रधान कैप्टन भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुतले लेकर आए और कार्यालय के बाहर चौक पर दोनों पुतलें फूंके गए और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद नेता और कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर चले गए। कुछ देर बाद किसान भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचने लगे। किसानों को देख विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता चले गए। धीरे धीरे किसानों की संख्या बढ़ने लगी। एतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया। डीएसपी अशोक कुमार, शहर थाना प्रभारी कप्तान मौके पर पहुंचे।

होम गार्ड घोटाला मामला: कोर्ट ने सरकार सहित अन्य अधिकारीयों से मांगा जवाब

किसानों ने सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंका

भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचे किसानों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हाथों में काले झंडे लेकर भाजपा और जजपा के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। कार्यालय के बाहर खड़े होकर नेताओं को काले झंडे दिखाते रहे। किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त मोर्च की तरफ से पहले की कहा जा चुका है कि भाजपा और जजपा की सरकार कोई कार्यक्रम करेगी तो उसका विरोध किया जाएगा। जब तक तीनों कृषि कानून रद नहीं हो जाते। उसके बावजूद भी भाजपा और जजपा के नेता कार्यक्रम करते है। आज सूचना मिली थी कि भाजपा की तरफ से कार्यक्रम किया जा रहा है उसका विरोध करने के लिए यहां आए है। वहीं किसानों ने भाजपा कार्यलय के बाहर सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंका।  

News Hub