मानसून सीजन में अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल का जिम्मा लें नागरिक : मंडलायुक्त चंद्रशेखर

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। स्वच्छ पर्यावरण मनुष्य जीवन के लिए बेहद जरूरी है, इसके बगैर मानव जीवन संभव नहीं है। इसलिए हम सभी को मिल जुलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गंभीर प्रयास करने होंगे। ऐसा करके ही हम हमारी आने वाली पीढिय़ों का भविष्य सुरक्षित कर सकते है। हिसार मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने वीरवार को तोशाम रोड़ स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के परिसर में पौधारोपण करते हुए यह बात कही। उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी, अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्रिल रविंद्रा पाटिल तथा प्रशासक राजेश जोगपाल ने भी इस मौके पर पौधे रोपित किए।
किसान के घर तक जाकर होगा उनकी समस्याओं का समाधान: प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के परिसर में सीसी के पक्के फर्श को तोडकर पौधे रोपित किए गए। अपने संबोधन में आयुक्त चंद्रशेखर ने कहा कि प्रकृति ने मनुष्य को अनेक प्रकार के संसाधन दिए है जिनका हम हमारे दैनिक जीवन में उपयोग करते है। समय के साथ-साथ मनुष्य जरूरतें बढ़ने पर पर्यावरण का बेहताशा दोहन शुरू हुआ, जिसके कारण से मनुष्य को वर्तमान में कई तरह के संकट का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यदि हम अभी भी नहीं समझें तो जल्द ही हमारे समक्ष एक बड़ा संकट खडा हो जाएगा, इसलिए जितना सुरक्षित हम स्वयं को रखते है उतना ही सुरक्षित हमें पर्यावरण को भी रखना होगा। मंडलायुक्त ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे वर्तमान मानसून सीजन में अधिक से अधिक पौधारोपण करें और उनकी देखभाल का भी जिम्मा लें। इस अवसर पर एस्टेट ऑफिसर उदय सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।