पेट्रो पदार्थों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में किसानों ने दस मिनट तक बजाए वाहनों के हॉर्न
एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने गुरुवार को दो घंटे प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान दस मिनट तक सड़क किनारें खड़े अपने वाहनों के हॉर्न बजाए। उनका मकसद था कि केंद्र और प्रदेश की सरकार के कान खुल जाए और जो ये वृद्धि हो रही है उसे रोका जाए और दाम घटाए जाए। किसानों ने चारों टोल, लघु सचिवालय और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
हिसार के खरड़ में किसानों ने किया ओपी धनखड़ का विरोध, बदलना पड़ा रास्ता
मंहगाई ने तोड़ी कमर
किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक प्रदेशभर में रोष प्रदर्शन था। हिसार जिले की बात को सुबह दस बजे किसान अपने टैक्टर और अन्य वाहन लेकर चारों टोलों पर एकत्रित हो गए। इसके अलावा लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसानों ने भी प्रदर्शन किया। अपने वाहनों को लघु सचिवालय के बाहर एक कतार में खड़े कर दिए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर किसान नेताओं शमशेर नंबरदार, शकुंतला जाखड़ा, सूबे सिंह बूरा आदि ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में सरकार लगातार बढ़ोतरी कर रही है। हर रोज बढ़ रहे दामों ने किसान, मध्यम वर्ग और गरीबों की कमर तोड़ दी है। आज के समय में किसानी मशीनों से हो रही है। फसल की बुआई से लेकर कटाई तक सभी काम ट्रैक्टर व मशीनों से किया जा रहा है और डीजल का रेट बढ़कर अब 100 रुपये लीटर के पास पहुंचने वाला है। ऐसे में किसान कैसे खेती कर सकता है। अगर, जैसे तैसे कर वह फसल बोता है और काटता है। उसके बाद सरकार फसल के उचित रेट नहीं देती। हर तरफ से किसान को घाटा है। नेताओं ने कहा कि सरकार बढ़े हुए दामों में कटौती करें।
पांच गांवों के लोगों ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका
बजाते रहे हॉर्न
संयुक्त मोर्च ने किसानों से कहा था कि दो घंटे का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। कही पर भी रोड जाम नहीं करना। सड़क के एक तरफ अपने अपने वाहन खड़े कर दस मिनट तक उनके हॉर्न बजाने है। इसी के तहत किसानों ने अपने अपने वाहन कतार में खड़े किए और 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजे तक हॉर्न बजाए।
