home page

तीन घंटे लगातार हुई बरसात में प्रशासन के दावें हुए पानी-पानी

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार शहर में लगातार तीन घंटे हुई बरसात के साथ जिला प्रशासन और नगर निगम के दावें पानी-पानी हो गए। शहर का ऐसा कोई सेक्टर, कॉलोनी नहीं होगी जहां पर जलभराव नहीं हुआ हो। बारिस बंद होने के बाद भी तीन से चार घंटे तक शहर की मुख्य सड़कों पर पानी जमा
 | 
तीन घंटे लगातार हुई बरसात में प्रशासन के दावें हुए पानी-पानी

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार शहर में लगातार तीन घंटे हुई बरसात के साथ जिला प्रशासन और नगर निगम के दावें पानी-पानी हो गए। शहर का ऐसा कोई सेक्टर, कॉलोनी नहीं होगी जहां पर जलभराव नहीं हुआ हो। बारिस बंद होने के बाद भी तीन से चार घंटे तक शहर की मुख्य सड़कों पर पानी जमा रहा। जलभराव के चलते वाहन पानी के बीच में बंद हो गए। जैसे तैसे कर वाहन चालक अपने वाहनों को पानी से बाहर निकाल रहे थे और सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों को कोस रहे थे। बरवाला में बरसात के कारण छत गिरने से तीन लोग घायल भी हो गए। प्रशासन की तरफ से पानी निकासी के प्रयास जारी थे। वहीं आईएमडी के अनुसार आज हिसार जिले में 89 मिलीमीटर बारिश हुई है।

साउथ बाइपास पर अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

हर जगह पानी ही पानी

बुधवार सुबह करीब दस बजे तेज बारिश शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक लगातार बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर के निचले एरिया में घरों के अंदर पानी घुस गया। लोग घरों से पानी निकालते हुए नजर आए। शहर की ऐसा कोई एरिया नहीं था जहां पर जलभराव की स्थिति पैदा न हुई हो। आजार नगर, रामपुरा मौहल्ला, सेनियान मौहल्ला, मिलगेट एरिया, ऑटो मार्केट, सेक्टर 14, 15, 16, 17, 33 के अलावा सूर्य नगर, जिंदल चौक, कैमरी मार्ग, पुरानी सब्जी मंडी एरिया में जलभराव हो गया। शहर के मुख्य मार्गों पर जलभराव के कारण वाहन पानी के बीच में बंद हो रहे थे। मिलगेट एरिया में तो सड़क पर गढ्डे होने के कारण लोग पानी में गिर रहे थे और प्रशासन को कोसते नजर आ रहे थे।

प्रशासन के लंबे दावें लेकिन नतीजा शून्य

जिला प्रशासन और नगर निगम की तरफ से मानसून शुरू होने से पहले बड़े बड़े दावें किए गए थे कि इस बार बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध किए गए है। बरसात होने के कुछ समय बाद ही पानी सड़कों पर दिखाई नहीं देगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के दिशा निर्देश भी दिए थे। लेकिन, हमेशा की तरफ ये दावें भी पानी में तैरते नजर आए।