कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की संयुक्त सचिव ने हिसार के लाडवा गांव में दौरा किया

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग दिल्ली की संयुक्त सचिव आईएफओएस सोमिता बिश्वास ने आज अपनी टीम के साथ लाडवा सहित अन्य स्थानों पर दौरा किया। वे हिसार के किसानों से मिली और उन्हे भी केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। धान की सीधी बिजाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किसानो ने बिजाई व लेजर लेवलर डेमो पर खेत में अधिकारियों को दिखाए। इसी दौरान युवा किसान विजय श्योराण, मनोज नेहरा, अमन चंदेल नए प्रोजेक्ट फार्मर कोल के बारे में जानकारी दी और उन्होने संयुक्त सचिव को अपना मांग पत्र भी सौपा गया। जिसमें मांग की गई है उन्हें केद्र सरकार के माध्यम से हर संभव मदद की जानी चाहिए।
फार्मरकोल ऐसी तकनीक है जिसमें गाय के गोबर के कम्पोस्ट व पराली को मिला कर ब्रीकेटिंग मशीन द्वारा फार्मर कोल तैयार किया जाता है यह कोयले के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे ईट्टो के भट्टे, चिमनियो, चुल्हे, अन्य जगह पर कोयले के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। फार्मर कोल कोयले के मुकाबले किसानों को सस्ता पडेगा है। वहीं इसमें पाराली का इस्तेमाल होने से किसानों पराली की जलाने की जरुरत नही पडेगी किसान अपनी पराली को आपनी आय बढा सकते है पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में काफी मददगार सिद्ध होगा।
धान की जगह वैकल्पिक फसलें उगाएं किसान : डॉ.रोहताश
संयुक्त सचिव सोमिता बिश्वास ने कहा कि वे हिसार लाडवा गांव में जाकर किसानो से मिली है। लाडबा में जो किसान आधुनिक तरीके से खेती कर रहे ही उनके बारे में जानकारी हासिल की है किसानों को केंद्र की कृषि योजनाओं के बारे विस्तार से समझाया गया है। सोबिता विश्वास ने कहा कि किसानों की आय दोगुणा हो इस पर केद्र सरकार द्वारा दिए निर्देशो के अनुसार उनकी टीम किसानो के साथ मिल कर कार्य कर रही है। किसानों को नई नई तकनीको व योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जा रही है और विभाग के माध्यम से जो किसानो को समय समय मदद की जाती है। पंचकुला से पंहुचे एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त सचिव जगमिद्र सिंह नैन ने किसानों द्वारा तैयार किए गए यंत्रों की मौके पर विस्तार से बताया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के माध्यम से किसानों को नई नई आधुनिक कृषि यंत्रों के बारे मे समय समय जानकारिया दी जा रही है
युवा किसान विजय श्योराण, मनोज नेहरा, अमन चंदेल अपने नए प्रोजेक्ट फार्मर कोल के बारे में बताया कि वह गोबर व पराली के मिश्रण तैयार यह कोयला पारम्पकि कोयले के मुकाबले सस्ता मिलेगा। यह पर्यावरण भूमित का अंहम भूमिका अदा करेगा और यह कोयला किसानो की आय को दोगुणा करने में और धान की परासी व गाय के गोबर का भी कीमत बढाएगा जिससे किसानो की आय बढेगी। इस मौके पर उतर क्षेत्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण विभाग हिसार के हिसार को डारेक्टर मुकेश जैन, सहायक कृषि अभियतां गोपी राम सागवान,सुभाष भाम्भु सहायक कृषि अभियंता, योगेश जाखड एपीओ विक्रम सिंधु, राज सिंह जेई सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।