home page

शहर में लगाएं जाएंगे एक लाख पौधे, महा पौधरोपण अभियान के तहत गौ अभ्यारण्य में लगाए 800 पौधे

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के नगर निगम प्रशासन की ओर से गांव ढंढूर स्थित गौ अभ्यारण्य में वीरवार को संस्थाओं के सहयोग से पौधारोपण अभियान चलाया गया। संस्थाओं के सहयोग से 800 पौधे गौ अभ्यारण्य में आज लगाए गए। महाअभियान में बतौर मुख्यातिथि महापौर गौतम सरदाना व विशिष्ट अतिथि के रूप में निगमायुक्त अशोक कुमार
 | 
शहर में लगाएं जाएंगे एक लाख पौधे, महा पौधरोपण अभियान के तहत गौ अभ्यारण्य में लगाए 800 पौधे

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के नगर निगम प्रशासन की ओर से गांव ढंढूर स्थित गौ अभ्यारण्य में वीरवार को संस्थाओं के सहयोग से पौधारोपण अभियान चलाया गया। संस्थाओं के सहयोग से 800 पौधे गौ अभ्यारण्य में आज लगाए गए। महाअभियान में बतौर मुख्यातिथि महापौर गौतम सरदाना व विशिष्ट अतिथि के रूप में निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग पहुंचे। विभिन्न वार्डों के पार्षदों व ग्रीन ग्लोबल ग्रुप, लायंस क्लब हिसार, सुभाष मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन,मेला ग्राउंड वेलफेयर एसोसिएशन आदि संस्थाओं ने बढ़चढ़ भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीण पोपली ने भाजपा नेता भी महाअभियान में भाग लेने के लिए पहुंचे।  लायंस   क्लब ने 100 क्विंटल चारा  व 50 क्विंटल गुड गौ अभ्यारण्य में दान किया।

सहारनपुर से आए आठ हजार पौधो से हराभरा होगा शहर

महापौर गौतम सरदाना ने कहा कि आज गौ अभ्यारण्य में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक व पर्यावरण से जुड़ी संस्थाओं व निगम प्रशासन द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया है। हिसार शहर को ग्रीन हिसार बनाने हमारा लक्ष्य हैं। संस्थाओं के सहयोग से पूरे शहर में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। महापौर गौतम सरदाना ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गौ अभ्यारण्य के लिए 50 एकड़ भूमि दी थी, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री का आभार जताता हूं। गौ अभ्यारण्य दानी सज्जनों व संस्थाओं द्वारा नियमित रूप चारा व अन्य खाद्य सामग्री दान दी जा रही है। गौ अभ्यारण्य में आज 800 पौधे संस्थाओं के सहयोग से निगम प्रशासन द्वारा लगाए गए हैं और शहर में निरंतर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पूर्ण उम्मीद है कि शहरवासियों में यही जोश बना रहा तो शहर को ग्रीन हिसार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि आज संस्थाओं के साथ मिलकर निगम प्रशासन की ओर से महापौधारोपण अभियान चलाया गया है। इस साल शहरवासी पर्यावरण को लेकर बेहद जागरूक है। पर्यावरण से जुड़ी संस्थाओं के अलावा आम आदमी भी पौधारोपण में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन को पौधे लगाने की लिए खाली भूमि मिल रही है, वहां निगम पौधे लगा रहा है। जिस तरह से शहरवासी पौधारोपण कर रहे है। उम्मीद है कि आने वाले दो सालों में ग्रीन हिसार का सपना साकार हो जाएगा। पर्यावरण को लेकर कार्य करने वाली संस्थाओं और आमजन का इस महाअभियान में भाग लेने के लिए आभार प्रकट करता हूं। उम्मीद करता हूं कि  शहरवासी इसी लग्न से पौधारोपण करते रहेंगे।

बॉक्स

यह रहे मौजूद  

पार्षद अनिल जैन, पार्षद डा उमेद खन्ना, पार्षद प्रीतम सैनी, पार्षद पिंकी शर्मा, पार्षद ज्योति महाजन, पार्षद अमित ग्रोवर,पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया, पंकज दीवान,राजकुमार, पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन के अलावा भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, कैप्टन एनके शर्मा, सुशील बुडाकिया, आदिश जैन, अजय गर्ग, रतन सैनी, संजीव रेवडी, भूपेंद्र राघव, अनिल वशिष्ठ, सुषमा पांचाल, रामकिशन, लालचंद कामरेड,ज्ञानी यादव,महावीर गुज्जर, अशोक बंसल, डा अजीत कुंडू, एक्सईएन एचके शर्मा, एमई प्रवीण वर्मा, एडवोकेट अमृत सागर, शुभम वलेचा, सोनू कांगडा, लायंस क्लब चेयरमैन पवन सरदाना,एसपी गोयल, एचआर नारंग, नीरज वर्मा, हरीश कथुरिया, सुरेंद्र नैन, अशोक मेहता, डीसी गोयल, राजेश कुमार, अश्विनी नारंग, सुरेंद्र, कृष्ण कक्कड, सुनील नागपाल, अनिल खटटर, नीलम सरदाना, अर्चना ठकराल

सीमा मेहता, किरण, ग्रीन ग्लोबल ग्रुप से हरी सिंह, मायादेवी, मेला ग्राउंड वेलफेयर एसोसिएशन से विनोद तोसावड, सुभाष मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान अशोक मग्गू आदि मौजूद रहे।