दिन में छाया अंधेरा, दूसरे दिन भी जमकर बरसे मेघा, घरों में घुसा पानी, लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष
एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार जिले में दूसरे दिन भी मेघा जमकर बरसे। दोपहर से लेकर देर शाम तक लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़के जलमग्न हो गई। शहर में चारों तरफ पानी ही पानी जमा हो गया। शहर के निचले एरिया में तो घरों के अंदर पानी घुस गया। बैंक कॉलोनी में पानी की निकासी न होने से खफा लोगों ने गाडी को सड़क के बीच में खड़ा कर जाम लगा दिया। शहर का ऐसा कोई एरिया नहीं है जहां पर पानी की जमाव न हो। पानी की निकासी न होने से शहरवासियों में जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ रोष है। वहीं लगातार हो रही बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
तीन घंटे लगातार हुई बरसात में प्रशासन के दावें हुए पानी-पानी
चारों तरफ पानी ही पानी
लगातार दूसरे दिन भी बारिश से शहर में चारों तरफ पानी ही पानी था। लोग घरों से पानी निकालते हुए नजर आ रहे थे। शहर की सड़के लबालब होने के कारण वाहन बीच में ही बंद हो गए। वाहन चालकों को काफी परेशान का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं पानी ज्यादा होने के कारण दुपहिया वाहन चालक पीने में गिरे और उनका सामान भी पानी में बह गया। पानी की निकासी न होने के कारण लोगों में प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ काफी रोष बना हुआ है।
नहीं हो रही पानी की निकासी
शहर के कई एरिया ऐसे है जहां पर एक दिन गुजर जाने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हुई। लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है। बैंक कॉलोनी, मिलगेट एरिया, सैनियान मौहल्ला, डोगरान मौहल्ला, सेक्टर 33, नई अनाज मंडी बाकी जो शहर की निचे का एरिया है वहां पर भी पानी की निकासी नहीं हुई। ऐसे में आज फिर से हुई बरसात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
