home page

साउथ बाइपास पर अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के साउथ बाइपास पर बने अवैध निर्माण को जिला नगर योजनाकार द्वारा गिराया गया। सुबह पुलिस बल के साथ दो जेसीबी लेकर पहुंचे अधिकारी की देखरेख में मिनी पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट को गिराया गया। करीब दो घंटे तक विभाग की कार्रवाई चलती रही। एतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात
 | 
साउथ बाइपास पर अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के साउथ बाइपास पर बने अवैध निर्माण को जिला नगर योजनाकार द्वारा गिराया गया। सुबह पुलिस बल के साथ दो जेसीबी लेकर पहुंचे अधिकारी की देखरेख में मिनी पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट को गिराया गया। करीब दो घंटे तक विभाग की कार्रवाई चलती रही। एतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात था। इसके अलावा विभाग का पीला पंजा अन्य अवैध निर्माणों पर भी चला।

दिल्ली रक्षा मंत्रालय के एक कर्मी ने शादी का झांसा देकर छात्रा से किया रेप

कई बार दिए जा चुके थे नोटिस

जानकारी अनुसार जिला नगर योजनाकार द्वारा शहर में अवैध रूप से निर्माण कर रहे लोगों को समय समय नोटिस दिए जा रहे है। जो अवैध निर्माण को नहीं गिरा रहे है वहां पर जिला नगर योजनाकार की तरफ से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।आज सुबह साउथ बाइपास पर बने मिनी पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट के पास जिला नगर योजनाकार की टीम दो जेसीबी लेकर पहुंची। वहां पर पुलिस बल भी तैनात था। सुबह दो जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण को गिराने का सिलसिला शुरू हुआ। दो घंटे से अधिक चली कार्रवाई में अवैध निर्माण को गिराया गया। देखते की देखते आलिशान होटल की बिल्डिंग मलबे में तबदील हो गई। होटल संचालक को सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला।

सीएलयू नहीं ली हुई थी

डीटीपी जेसी खासा का कहना है कि होटल संचालक मनोज पूनियां ने सीएलयू नहीं ली हुई थी। उसे कई बार नोटिस दिए जा चुके थे कि जो निर्माण वह अवैध है। इसके लिए सीएलयू लेना जरूरी है। जिनको नोटिस दिए है उन पर कार्रवाई की जाएगी।