home page

Aaj Ka Rashifal 25 January : वृष राशि के जातकों का खर्चों को लेकर जीवनसाथी से हो सकता है बड़ा विवाद, पढ़ें आज का राशिफल

आज के राशिफल में आप नौकरी, व्यापार, लेन-देन, घर, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, और दिनभर में होने वाली सभी घटनाओं के भविष्य के बारे में जानेंगे। आइए नीचे खबर में जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
 | 
Aaj Ka Rashifal 25 January : वृष राशि के जातकों का खर्चों को लेकर जीवनसाथी से हो सकता है बड़ा विवाद, पढ़ें आज का राशिफल

HR Breaking News (ब्यूरो) : आज 25 जनवरी 2023 को चतुर्थी तिथि है। वहीं आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। रिश्तों में विवाद की संभावना है। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन जॉब के लिए  प्रोमोशन का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।  


मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें।

ये भी पढ़ें : माता पिता की संपत्ति में बेटियों को मिलता है इतना अधिकार, 90 फिसदी को नहीं पता


कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : जॉब में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका जीवनसाथी आज काफ़ी रोमानी मिज़ाज में है।

ये भी पढ़ें : पति करना चाहता है ये काम तो पत्नी बिना शर्म किए हो जाएं झट से तैयार


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है। नई योजनाएँ अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। 

ये भी पढ़ें : पहले उसने कहा तुम्हारे जैसा फील किसी के साथ नहीं हुआ, और फिर बनाए रिश्ते


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। आज आप प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) : नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। आज शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आप की यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।