home page

Signs Of Lucky Women: किस्मत वाली होती है ये लड़कियां, जिनके शरीर पर बने होते है ये निशान

सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें शरीर के अंगों की बनावट और शरीर पर बने हुए चिन्ह एवं तिलों को देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है। आइए खबर में निचे जानते है आखिर कौन सी लड़कियां होती है किस्मत वाली। 
 
 | 
Signs Of Lucky Women: किस्मत वाली होती है ये लड़कियां, जिनके शरीर पर बने होते है ये निशान 

HR Breaking News, Digital Desk- शास्त्रों में स्त्री और पुरूषों के बारे में कई तरह की बातों के बारे में बताया गया है। जिसमें उनके स्वभाव, इच्छाएं, चरित्र आदि का वर्णन किया गया है। हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है एवं प्रत्येक व्यक्ति के शरीर पर कई तरह के चिन्ह और तिल बने होते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें शरीर के अंगों की बनावट और शरीर पर बने हुए चिन्ह एवं तिलों को देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है। शरीर पर बनने वाले कुछ चिन्हों और तिलों को अशुभ माना जाता है तो वहीं कुछ को बहुत ही शुभ माना जाता है।

कुछ चिन्हें ऐसे भी होते हैं जो व्यक्ति को बहुत भाग्यशाली बनाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में कुछ चिन्हों, तिलों और शरीर के अंगों की बनावट के बारे में बताया गया है, जिन महिलाओं के शरीर पर ये होते हैं उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये जहां भी जाती हैं वहां सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं किन महिलाओं को माना जाता है बहुत ही भाग्यशाली-

पैर के तलवे में बनने वाला निशान-


जिन महिलाओं के पैर के तलवे में कमल, शंख या चक्र का निशान बना होता है वह परिवार के लिए काफी भाग्यशाली होती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं का अंगूठा चौड़ा, गोल होता है उनका परिवार भी काफी लकी माना जाता है।

लंबी उंगलियां-

जिन महिलाओं की उंगलियां लंबी होती हैं वह महिलाएं भी लकी मानी जाती हैं। माना जाता है कि ऐसी महिलाओं के पति नौकरी और व्यवसाय में काफी तरक्की करते हैं.

लंबी गर्दन-


ऐसी महिलाएं ने केवल अपने मायके में बल्कि अपनी ससुराल में भी मान- सम्मान की प्राप्ति करती हैं। 

जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा लिए हुए होता है वह महिलाएं बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं।


जिन महिलाओं के माथे पर त्रिशुल का निशान बना होता है वह महिलाएं घर-परिवार को धान्य से भरे रखती हैं। 

डिसक्लेमर-

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।