Vastu Tips: झाड़ू से जुडे वास्तु टिप्स अपनाकर मां लक्ष्मी को कर सकते हैं आकर्षित

HR Breaking News (नई दिल्ली)। Broom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज का एक निश्चित जगह पर होने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहती है। इसी तरह वास्तु शास्त्र में झाड़ू संबंधी कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं जैसे झाड़ू कहां रखनी चाहिए या कब खरीदनी चाहिए।
झाड़ू रखने के नियम:
झाड़ू रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच की जगह सबसे अच्छी मानी गई है। साथ ही कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, इसकी जगह झाड़ू को हमेशा लिटाकर रखें। झाड़ू को रसोई घर में भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहती है और कभी धन की कमी नहीं होती।
इन बातों का भी रखें ध्यान :
ध्यान रखें की घर में कभी टूटी हुई झाड़ू नहीं होनी चाहिए। झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए। साथ को गंदा करके भी नहीं रखना चाहिए। शाम के बाद कभी भी घर में झाड़ू न लगाएं। ऐसा करना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए खराब हो सकता है। सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के कुछ समय पहले तक झाड़ू लगाई जा सकती है।
कब खरीदें झाड़ू :
नई झाड़ू खरीदने के लिए अमावस्या, मंगलवार, शनिवार और रविवार का दिन सबसे अच्छा माना गया है। वहीं, सोमवार और शुक्ल पक्ष के दौरान झाड़ू खरीदना अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।