Purnima kab Hai : जानें कब है पौष पूर्णिमा, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाये
Purnima 2026 :हिंदू धर्म में हर तिथी का कुछ न कुछ विशेष महत्व जरूर होता है। ऐसे में पौष पूर्णिमा भी इन तिथियों में एक महत्वपूर्ण योगदान करती है। इस दिन धर्म (Purnima in Jan 2026) करने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो आप कुछ उपायों को कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (First Purnima 2026) हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का एक बहुत बड़ा महत्व होता है। खासतौर पर पौष माह की पूर्णिमा इसमें एक अहम योगदान करती है। बता दें कि पौष पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ (Purnima Ke din kya karna chahiye) करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि पौष पूर्णिमा कब है और इस दिन कौन से उपाय करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
पौष पूर्णिमा इस समय हो जाएगी शुरू
पौष पूर्णिमा हिंदू धर्म में स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए काफी ज्यादा पुण्यदायी होती है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि जिसने भगवान विष्णु को पा लिया मां लक्ष्मी (Paush Purnima 2026 significance) उनके पास आ ही जाती हैं। इस साल पौष पूर्णिमा तिथि 2 जनवरी को शाम 06:53 बजे से प्रारंभ होकर 3 जनवरी को दोपहर 03:32 बजे तक रहने वाली है।
इस दिन मनाई जाएगी पौष पूर्णिमा
इस वजह से उदयातिथि के मुताबिक पौष पूर्णिमा (Paush Purnima kab hai) 3 जनवरी को मनाई जाएगी। पौष पूर्णिमा पर स्नान और दान का काफी ज्यादा अधिक महत्व बताया गया है। पूर्णिमा का चंद्रमा मन और मानसिक शांति का कारक माना गया है, इस वजह से इस दिन चंद्र पूजन का एक विशेष महत्व होता है। साथ ही साथ शाम को चंद्रमा को अर्घ्य (Paush Purnima daan snan) दिया जाता है। इससे मन की शांति मिलती है। इस दिन लोग व्रत रखकर सत्यनारायण की कथा भी सुनते हैं।
पीपल के पेड़ के पास जलाएं दीपक
इस दिन शाम को मंदिर में जाकर पीपल के पेड़ के पास दीपक (Paush Purnima Upay) को जलाना चाहिए। साथ ही सुबह लोटे में दूध मिलाकर भी अर्पित करना चाहिए। इसकी वजह से आपको विष्णु जी की कृपा मिल जाती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए चंद्रमा को दूध, चावल और चीनी से अर्घ्य देने तथा लक्ष्मी चालीसा (Lakshmi Chalisa) के पाठ का काफी पहले समय से विधान है। ऐसा माना जाता है कि इसकी वजह से चंद्रमा आपके मानसिक हेल्थ को सही करते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं तो फिर गंगाजल मिलाकर सुबह स्नान करें और सफेद चीजों जैसे दूध, चावल, चीनी, सफेद मिठाई आदि का दान करें। इसकी वजह से चंद्रमा (chandramaa Upay) के दोष दूर होते हैं।
इन बातों का दें ध्यान
अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पौष पूर्णिमा के दिन कोड़ी (Paush Purnima 2026 puja Vidhi) का उपाय करते हैं तो ये भी काफी शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस दिन 7 कोड़ियां लें और उन पर हल्दी लगाएं, इन्हें पूजा में रखें, सत्यनारायण की कथा करें और बाद में उन्हें लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी (Paush Purnima 2026 upay) की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके घर में धन धान्य भी बढ़ेंगा।
पौष मास की पूर्णिमा पितरों की शांति के लिए भी काफी फलदायी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पितृ दोष शांति के लिए काले तिल का दान करना काफी शुभ होता है। इन सभी उपायों (Paush Purnima 2026 shubh muhurt) को करने के लिए शुद्ध मन करें। वहीं सात्विक आहार लें, किसी की निंदा ना करें। गरीबों की मदद करें।
