home page

करनाल में अजय चौटाला के 61वें जन्मदिवस पर किया पार्टी का आयोजन

Karnal News, जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डा. अजय चौटाला के 61वें जन्मदिवस पर पार्टी की ओर से ताऊ देवीलाल चौक पर जरूरतमंद बच्चों को फल व मिठाइयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर लोकप्रिय नेता के जन्मदिन की खुशियां सांझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान गुरदेव रंबा ने की।
 
 | 
करनाल में अजय चौटाला के 61वें जन्मदिवस पर किया पार्टी का आयोजन

HR Breaking News, करनाल ब्यूरो,डा. अजय चौटाला की दीर्घायु की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर गुरदेव रंबा ने कहा कि डा. अजय चौटाला देश के लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। उनका राजनीति का अनुभव हरियाणा की जनता की सेवा के रूप में काम आ रहा है। ताऊ देवीलाल ने हरियाणावासियों के लिए जो सपने देखे थे उनको पूरा करने का काम डा. अजय चौटाला कर रहे हैं।

 

जजपा नेताओं ने कहा कि डा. अजय चौटाला के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिला है। इस अवसर पर प्रदेश उपप्रधान नफे सिंह मान, पूर्व विधायक रमेश खटक, जिला प्रवक्ता यशकरण राणा, प्रधान महासचिव सुरेंद्र टाया, युवा जिला प्रधान उत्तम घणगस, सचिव धर्मवीर पाढा, प्रदेश सचिव प्रेम शाहपुर, नीलोखेड़ी हलका प्रधान विनोद रायपुर, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक सुभाष गुप्ता, घरौंडा हलका प्रधान जगरूप संधु, असंध हलका प्रधान सतीश बलहारा, प्रचार सचिव नरेंद्र सिंधड़, करनाल हलका प्रधान अमनदीप चावला, युवा प्रदेश उपप्रधान रामदयाल बलड़ी, युवा महासचिव राहुल तोमर, नीलोखेड़ी हलका युवा प्रधान नाथूराम, नीरज गुनियाना, प्रवीन सीकरी, अशोक, राम कंवर, राजेश पधाना, अमन शर्मा, व प्रदीप राणा मौजूद रहे।