home page

Delhi NCR की ये 10 जगहें पूरी रात रहती है रंगीन, विदेशों जैसा आएगी फील

Delhi NCR : दिल्ली एनसीआर की नाइट आउट विदेशों से कम नहीं है। दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर लोग दूर दूर से आते हैं। आप भी अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको 10 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं। जहां नाइट आउट का मजा ले सकते हैं।

 | 
Delhi NCR की ये 10 जगहें पूरी रात रहती है रंगीन, विदेशों जैसा आएगी फील

Hr Breaking News (नई दिल्ली) : आर्थिक राजधानी  मुंबई के बाद अगर किसी शहर की बेस्ट नाइट लाइफ की बात की जाती है, तो वो दिल्ली एनसीआर है। इससे अच्छा ऑप्शन आपको कही और कोई नहीं मिल सकता। जैसे मुंबई में रातभर पार्टी चलती है, उसी तरह Delhi NCR में भी ऐसे अनेकों पब्स और क्लब्स हैं, जहां आप रात के 10 बजे से और सुबह के 4 बजे तक एन्जॉय कर सकते हैं।


दिल्ली एनसीआर में ऐसे कई क्लब्स हैं जो रात के 12 बजे तक खुलते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जहां लोग 4 बजे भी रहकर आखिरी गाने के साथ थिरक सकते हैं। चलिए आपको इन 10 जगहों के बारे में बताते हैं।

 

1. द इलेक्ट्रिक रूम, दिल्ली


राजधानी दिल्ली का द इलेक्ट्रिक रूम आज दिल्ली के बेस्ट क्लबों में से एक बन चुका है। यहां की नाइट लाइफ आपको बिल्कुल गोवा जैसा फील कराएगी। यही नहीं, लाइटनिंग, म्यूजिक इस जगह की दिलचस्पी को और बढ़ा देंगे। इस क्लब में कॉकटेल और मॉक-टेल की कई वैरायटीज मिल जाएंगी। यहां आप पूरी रात का लुत्फ उठा सकते हैं।
खुलने का समय: शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक
पता: लोधी, लोधी रोड, नई दिल्ली

 

2. लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3, दिल्ली


आप अगर ग्रेटर कैलाश (Greater Kailash New Delhi) 3 रहते हैं, तो जरूर इस लिट बार और रिस्टोरेन्ट से वाकिफ होंगे। यहां स्मोकी बार और ग्रिल का भी पूरा आनंद ले सकते हैं। हल्की लाइट और नॉर्मल डेकोरेशन लोगों का दिल जीत लेगा। 
यही नहीं, यहां का कॉन्टिनेंटल और इटालियन फूड काफी टेस्टी माना जाता है। ये रेस्तरां अपने म्यूजिक से ही लोगों का मूड बना देता है।  शनिवार की रात को एन्जॉय करने के लिए ये जगह बेस्ट है।
खुलने का समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
पता: मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश (जीके) 3, नई दिल्ली

 

3. क्लब बीडब्ल्यू, दिल्ली


रात को पार्टी करने के लिए इससे परफेक्ट जगह और कोई नहीं हो सकती। क्लब बीडब्ल्यू में आपको लोगों की अच्छी खासी भीड़ होती है। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें खाना खाते-खाते मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा लेना होता है, वो इस जगह का रूख कर सकते हैं।
पता: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक


4. पब एक्‍सचेंज, नोएडा सेक्टर 18


पब एक्सचेंज दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के सबसे बेहतरीन क्लबों में से एक माना जाता है। अगर पार्टी करना चाहते हैं तो इसमें बेस्ट ऑप्शन मौजूद है रियलिटी गेम्स, बॉलिंग, लाइव मनोरंजन, लाइव डीजे के साथ बहुत कुछ खास है। 
क्लब में अमेजिंग सजावट की गई है, ड्रिंक्स में वॉटरमेलन पैशन फ्रूट मोजिटो, डेथ फ्रैपे और शर्ली टेम्पल ट्राई कर सकते हैं और पार्टी करते समय अच्छा खाना ना खाया.. तो यहां आपको काफी अच्छा खाना मिल जाता है। पब एक्सचेंज नोएडा के सेक्टर 18 में है।

 

5. ब्‍लू क्‍लब और लाउंज, नोएडा


नोएडा (Noida) के सेक्टर 18 में रैडिसन ब्लू की दूसरी मंजिल पर एक फेमस लाउंज है, जिसे थिएटर क्लब और लाउंज कहा जाता है। लाउंज जिसका मतलब ही है, वहां बैठने वालों को रिलैक्स्ड महसूस कराना.. लाउंज ब्‍लू एक नाइट क्‍लब है, जहां कॉकटेल पार्टी का मजा लिया जाता है। यहां लकड़ी की सजावट के साथ रेड कार्पेट का अमेजिंग लुक रखा गया है।

6. डीएलएफ साइबर हब, गुरुग्राम


डीएलएफ साइबर हब गुरुग्राम (DLF gurugram ) की सबसे भव्य जगहों में शामिल है, यहां आते ही इंसान को फॉरेन में घूमने जैसा फील आ जाता है। ऐसी जगह तो शायद आपने दिल्ली या नोएडा (Delhi Noida) में भी नहीं देखी होगी। ये एक ऐसी जगह है जहां ढेरों शॉपिंग स्टोर, कईं महंगे रेस्तरां शामिल हैं। 
यहां परिवार संग घूमने के लिए कई जगह बेस्ट हैं। स्मैश और कई पब भी यहां मुख्य आकर्षणों में से एक हैं। दोस्तों के साथ घूमने के लिए और पार्टी करने के लिए आपको इससे बेस्ट जगह नहीं मिल सकती।

7. एंबियंस मॉल, गुरुग्राम


एम्बियंस मॉल गुरुग्राम (ambience mall gurgaon ) में घूमने के लिए सबसे खास जगहों में शामिल है। अगर आप पूरा दिन यहां शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो बढ़िया है क्योंकि इससे बेस्ट दूसरी कोई और जगह नहीं है। खरीदारी के लिए यहां नेशनल से लेकर इंटरनेशनल ब्रांड तक सब कुछ है। यहां पार्किंग स्लॉट और खाने के लिए भी कई रेस्तरां हैं। दोस्तों के साथ जाने के लिए ये जगह अच्छी है।

8. मैनहट्टन ब्रीवरी एंड बार एक्सचेंज, गुरुग्राम


जैसा इसका नाम है वैसा ही रेस्तरां है। यहां आपको एन्जॉय करने के लिए एक से एक ड्रिंक्स मिल जाएंगी, कीमतें थोड़ी आपको ज्यादा पड़ेंगी लेकिन टेस्टी ड्रिंक्स के बीच शायद आप पैसा न देखें। 
यहां लाइव म्यूजिक के साथ-साथ डीजे जैसी फैसिलिटी भी हैं। बर्थडे हो या पार्टी हो, एक बार ये जगह बुक करके देखिए यकीनन आपको अलग ही फील आएगी।

9. फील अलाइव, गुरुग्राम


इस जगह आप फुल ऑन मस्ती कर सकते हैं। ड्रिंक्स का मजा ले सकते हैं, डीजे पर थिरक सकते हैं। फील अलाइव भी नाइटलाइफ के लिए अलग ही है, बता दें, यहां लेडीज को एक एक अलग फन देने के लिए लेडीज नाइट भी आयोजित होती है। अगर आपको थोड़ा सस्ते में कुछ एन्जॉय करना है या नाइटलाइफ का मजा लेना है तो आज रात यहां जाकर जरूर देखें।
 

10. आफ्टर स्टोरीज, गुरुग्राम


साइबर सिटी गुरुग्राम में एक फेमस ब्रू हाउस भी है, जो ऐप्पल साइडर, म्यूनिख विट व्हीट, बेल्जियन विट और इंग्लिश ब्राउन एले जैसे हाउस ब्रू की बढ़िया रेंज पेश करता है। यहां पिज्जा, रिसोट्टो, बर्गर जैसी काफी टेस्टी फूड मिल जाएगा।