AC Maintenance: गर्मी हो रही शुरू, महीनों से बंद पड़े अपने एसी को ऐसे रखें परफेक्ट
AC Maintenance - धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है और अब एसी चलाने का समय आ गया है। लेकिन महीनों से बंद पड़े एयर कंडीशनर को बिना तैयारी के चालू करना नुकसानदायक हो सकता है। सही सर्विस, सफाई और कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप अपने एसी को परफेक्ट हालत में रख सकते हैं...तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में-
HR Breaking News, Digital Desk- (AC Maintenance) मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है और तापमान बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में घरों में एसी फिर से चलने लगेंगे। लेकिन कई महीनों से बंद पड़े एयर कंडीशनर (air conditioner) को सीधे चालू करना सही नहीं होता। धूल, नमी और जमी गंदगी मशीन की कार्यक्षमता के साथ-साथ सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए एसी चलाने से पहले उसका सही रख-रखाव और सफाई बेहद जरूरी है।
सबसे पहला कदम है सीजन शुरू (AC using Tips) होने से पहले एसी की सर्विस कराना। लंबे समय तक बंद रहने से फिल्टर (filter), कॉयल और आउटडोर यूनिट (outdoor unit) में धूल जमा हो जाती है। इससे कूलिंग कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ती है। आप चाहें तो हल्की सफाई खुद कर सकते हैं, लेकिन पूरी जांच और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए टेक्नीशियन से सर्विस (Service from a technician) कराना ज्यादा सही रहता है।
सर्विस के दौरान एसी के फिल्टर (Summer AC care) की सफाई करना या जरूरत पड़ने पर उसे बदलवाना बेहद जरूरी होता है। गंदा फिल्टर हवा के प्रवाह को रोक देता है, जिससे कमरा देर से ठंडा होता है और मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। नियमित सफाई से एसी की कार्यक्षमता बनी रहती है, उसकी उम्र बढ़ती है और बिजली का बिल भी काबू में रहता है।
दूसरी अहम बात है एसी में किसी तरह की लीकेज (AC maintenance before summer) की जांच। लंबे समय तक इस्तेमाल न होने पर पाइप या कनेक्शन में खराबी आ सकती है। स्प्लिट एसी में ड्रेन पाइप ब्लॉक होने से पानी टपकने लगता है, जबकि गैस लीकेज होने पर कूलिंग कम हो जाती है। इसलिए सीजन शुरू होने से पहले एसी की पूरी जांच कराना जरूरी है।
तीसरा जरूरी कदम है एसी के स्टेबलाइजर और वायरिंग की जांच करना। एसी एक ज्यादा बिजली खपत वाला उपकरण होता है, इसलिए अगर तार कटी, जली या ढीली हों तो शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। यह भी सुनिश्चित करें कि स्टेबलाइजर ठीक से काम कर रहा हो, क्योंकि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से एसी खराब हो सकता है।
सीजन में पहली बार (AC servicing tips) एसी चलाते समय उसे सीधे कूल मोड पर न रखें। पहले कुछ मिनट फैन मोड में चलाएं, ताकि अंदर जमी धूल और नमी बाहर निकल जाए। इससे मशीन पर अचानक लोड नहीं पड़ता और बदबू की समस्या भी कम होती है। इसके बाद आराम से कूल मोड ऑन करें।
थोड़ी सी तैयारी आपको बड़े खर्च से बचा सकती है। समय पर सर्विस, वायरिंग की जांच और सही तरीके से एसी को स्टार्ट करने से उसकी परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है। इससे न सिर्फ ठंडक अच्छी मिलती है, बल्कि मशीन की उम्र भी बढ़ती है और गर्मियों में बार-बार रिपेयर की जरूरत नहीं पड़ती।
